पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी आ गई है। केंद्र सरकार दोबारा पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की ऑफिशियल तिथि जारी कर दी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2000-₹2000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक सरकार किसानों के खातों में 22 किस्तें भेज चुकी है। पिछली यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी।

PM Kisan 23rd Installment Date

पीएम किसान सम्मन निधि योजना की 23वीं की किस्त की तिथि ऑफिशियल सोशल हैंडल के माध्यम से जारी कर दी गई है. पीएम किसान योजना की ट्विटर हैंडल ऑफिशल अपडेट के अनुसार 20 जून को सभी किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी. जो भी किसान पीएम किसान योजना की राशि का लाभ ले रहे हैं वह अपनी लाभार्थी लिस्ट में नाम अवश्य से चेक कर लें.

अब तक कितनी किस्त जारी हुई

  • पीएम किसान योजना की अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं
  • 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी
  • लगभग 9 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिला था

e-KYC नहीं कराई तो रुक सकती है 23वीं किस्त

सरकार ने किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दी है। जिन किसानों ने मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच e-KYC पूरी नहीं कराई है, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। सरकार का कहना है कि योजना का लाभ केवल सही और पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी की गई है।

घर बैठे ऐसे करें e-KYC

किसान अब मोबाइल से भी e-KYC कर सकते हैं।

  • PM Kisan मोबाइल ऐप से e-KYC
  • नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी

इन वजहों से भी अटक सकती है 23वीं किस्त

  • e-KYC अधूरी होना
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक न होना
  • गलत बैंक डिटेल
  • आवेदन में गलत जानकारी

अगर इनमें कोई गलती है तो किसानों के खाते में ₹2000 की किस्त नहीं आएगी।

30 जून से पहले पूरा करें यह काम

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे 30 जून 2026 से पहले e-KYC जरूर पूरी कर लें ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में पहुंच सके।

ऐसे चेक करें PM Kisan Status

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें
  • आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें
  • Get Data पर क्लिक करें
  • आपकी किस्त और पेमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा