PM kisan Yojana E-kyc: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट है. जो भी किसान किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगातार ले रहे हैं वह जल्द से जल्द अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें. सरकार ने साफ किया है कि 31 जुलाई 2026 तक सभी किसानों को अपना वार्षिक e-KYC पूरा कराना होगा। जो किसान तय समय तक e-KYC नहीं कराएंगे, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है।

जरूरी जानकारी अपडेट करें

जिन किसानों की किस्त किसी कारण से रुकी हुई है, उन्हें भी जल्द जरूरी जानकारी अपडेट करने की सलाह दी गई है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिनकी किस्त किसी कारण से रुक गई है उन्हें प्राप्त नहीं हुई है तो उन्हें भी पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अधूरी जानकारी को पूरा करना होगा. जिन किसानों को विरासत के आधार पर योजना का लाभ मिला है या जिनकी किस्त किसी कारणवश लंबित है, वे PM Kisan Portal पर जाकर Missing Information विकल्प में अपनी जरूरी जानकारी अपडेट कर दें।

आधार लिंक नहीं है तो तुरंत कराएं

सरकार ने उन किसानों को भी सलाह दी है जिनके बैंक खाते में अभी तक आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) नहीं हुई है। ऐसे किसान अपने बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से जल्द आधार लिंक करवा लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।

जन सेवा केंद्र पर करा सकते हैं e-KYC

अगर किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद से अपनी केवाईसी नहीं कर पा रहा है तो वह आपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी करवा सकता है। इसके अलावा जिन किसानों के पास स्मार्टमोबाइल है और उन्हें ज्ञान है वह PM Kisan Mobile App के जरिए घर बैठे Face Authentication से भी e-KYC कर सकते हैं।

सभी किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि 31 जुलाई 2026 से पहले e-KYC, आधार सीडिंग और अन्य जरूरी जानकारी जरूर पूरी कर लें