Punjab & Haryana High Court Frash Recruitment 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ की तरफ से फ्राश (सफाई/देखभाल कर्मचारी) के 31 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की पूरी जानकारी जरूर देख लें।

Punjab & Haryana High Court Frash Recruitment 2026 मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थापंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़
पद का नामफ्राश (सफाई/देखभाल कर्मचारी)
विज्ञापन संख्या05/Frash/HC/2026
कुल पद31
आवेदन शुरू28 अगस्त 2026
अंतिम तिथि18 सितंबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
नौकरी स्थानचंडीगढ़

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी28 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू28 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य एवं अन्य राज्यों के SC/ST/BC₹700/-
पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के SC/ST/BC₹600/-
भूतपूर्व सैनिक₹600/-
निर्धारित भूतपूर्व सैनिक आश्रितकोई शुल्क नहीं

आयु सीमा

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 18 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग एवं पात्र भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

योग्यता एवं पद विवरण

पद का नामपदयोग्यता
फ्राश (सफाई/देखभाल कर्मचारी)31हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन निम्न प्रक्रिया से होगा:

  • इंटरव्यू – 50 अंक
    • नौकरी के लिए उपयुक्तता – 25 अंक
    • व्यवहार एवं शिष्टाचार – 25 अंक
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – केवल क्वालिफाइंग
  • दस्तावेजों की जांच

इंटरव्यू में मेरिट के आधार पर रिक्त पदों की संख्या के 4 गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।

Physical Endurance Test (PET)

PET में 800 मीटर दौड़, Long Jump और High Jump शामिल होंगे। PET केवल क्वालिफाइंग रहेगा और उम्मीदवार को तीनों इवेंट में सफल होना जरूरी है।

800 मीटर दौड़

आयु वर्गपुरुषमहिला
18-30 वर्ष270 सेकंड290 सेकंड
30-35 वर्ष310 सेकंड330 सेकंड
35-40 वर्ष350 सेकंड370 सेकंड
40-45 वर्ष390 सेकंड410 सेकंड
45-50 वर्ष430 सेकंड450 सेकंड
50 वर्ष से अधिक470 सेकंड490 सेकंड

Long Jump

Long Jump के लिए 3 मौके दिए जाएंगे।

आयु वर्गपुरुषमहिला
18-30 वर्ष2.95 मीटर1.74 मीटर
30-35 वर्ष2.80 मीटर1.60 मीटर
35-40 वर्ष2.65 मीटर1.45 मीटर
40-45 वर्ष2.50 मीटर1.30 मीटर
45-50 वर्ष2.35 मीटर1.15 मीटर
50 वर्ष से अधिक2.20 मीटर1.00 मीटर

High Jump

High Jump के लिए भी 3 मौके दिए जाएंगे।

आयु वर्गपुरुषमहिला
18-30 वर्ष1.14 मीटर0.90 मीटर
30-35 वर्ष1.10 मीटर0.85 मीटर
35-40 वर्ष1.05 मीटर0.80 मीटर
40-45 वर्ष1.00 मीटर0.75 मीटर
45-50 वर्ष0.95 मीटर0.70 मीटर
50 वर्ष से अधिक0.90 मीटर0.65 मीटर

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Frash Recruitment 2026 का ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज एवं फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करके Final Submit करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनApply Online
भर्ती नोटिफिकेशनNotification PDF
ऑफिशियल वेबसाइटHigh Court Chandigarh