Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से शुरू कर दिए जाएंगे. राजस्थान एलडीसी भर्ती का कुल 10644 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार क्लर्क भर्ती का इंतजार कर रहे थे वह अंतिम तारीख 13 फरवरी 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान क्लर्क भर्ती संबंधित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।