राजस्थान में राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा यह भर्ती गांव और शहर दोनों स्तर पर करवाई जा रही है। इस भर्ती के लिए जिला वाइज नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि हर जिले के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।
यह भर्ती सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत उचित मूल्य की दुकान संचालक के पदों के लिए की जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों को अपने ही क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकान चलाने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, जिसे ब्लॉक स्तर पर पूरा करना होगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी सभी उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा क्या है
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु लगभग 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। हालांकि ऊपरी आयु सीमा जिले के नियमों के अनुसार थोड़ी अलग भी हो सकती है।
शैक्षणिक योग्यता
राशन डीलर बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही आरकेसीएल (RKCL) या उसके समकक्ष कम से कम 3 महीने का कंप्यूटर कोर्स भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। सभी उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले संबंधित जिले के नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा या फिर संबंधित कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करना होगा।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर जमा करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
जरूरी बात
चूंकि यह भर्ती जिला स्तर पर हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले की आधिकारिक सूचना जरूर चेक करनी चाहिए, ताकि सही तिथि और स्थान की जानकारी मिल सके।
Important Links
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: चूरू । उदयपुर प्रथम । उदयपुर
