RCF Apprentice Recruitment 2026: Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited (RCF) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत Graduate Apprentice, Technician Apprentice और Trade Apprentice के कुल 326 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।

इस भर्ती में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, 12वीं और संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस की ट्रेनिंग मुंबई के Trombay और Thal, Raigad स्थित RCF की यूनिट में होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय इनमें से एक जगह चुननी होगी और बाद में जगह बदलने का मौका नहीं मिलेगा।

RCF Apprentice Recruitment 2026 मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाRashtriya Chemicals and Fertilizers Limited (RCF)
भर्ती का नामApprentice Recruitment 2026-27
विज्ञापनApprentice 2026-27
कुल पद326
अप्रेंटिस के प्रकारGraduate / Technician / Trade Apprentice
आवेदन शुरू04 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे
ट्रेनिंग स्थानTrombay, Mumbai / Thal, Raigad
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrcfltd.com

Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू04 सितंबर 2026 सुबह 8:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि20 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे

Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क रखा गया है।

Age Limit

RCF Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवार की उम्र 01 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अलग-अलग अप्रेंटिस पदों के लिए अधिकतम आयु सामान्यतः 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

  • SC/ST को 5 वर्ष की छूट
  • OBC को 3 वर्ष की छूट
  • PwBD को 10 वर्ष की छूट
  • 1984 दंगा पीड़ित परिवार के बच्चों को 5 वर्ष की छूट

Qualification & Vacancy Details

पद / ट्रेडपदयोग्यता
Accounts Executive50B.Com / BBA / Economics के साथ Graduation
Secretarial Assistant60किसी भी विषय से Graduation
Recruitment Executive (HR)35किसी भी विषय से Graduation
Diploma Chemical20Chemical Engineering में Diploma
Diploma Civil15Civil Engineering में Diploma
Diploma Computer10Computer Engineering में Diploma
Diploma Electrical20Electrical Engineering में Diploma
Diploma Instrumentation20Instrumentation Engineering में Diploma
Diploma Mechanical20Mechanical Engineering में Diploma
Attendant Operator (Chemical Plant)50B.Sc. Physics, Chemistry & Mathematics, Chemistry मुख्य विषय
Instrument Mechanic (Chemical Plant)04B.Sc. Physics, Chemistry & Mathematics, Physics मुख्य विषय
Laboratory Assistant (Chemical Plant)06B.Sc. Physics, Chemistry & Mathematics, Chemistry मुख्य विषय
Boiler Attendant0212वीं विज्ञान वर्ग
Electrician0612वीं विज्ञान वर्ग
Horticulture Assistant0612वीं पास
Medical Laboratory Technician (Pathology)0212वीं विज्ञान वर्ग

कुल पद – 326

अधिकतर पदों के लिए न्यूनतम 50% अंक रखे गए हैं। Graduate और Technician Apprentice की ट्रेनिंग 12 महीने की है, जबकि कुछ Trade Apprentice पदों में ट्रेनिंग 15 से 24 महीने तक है।

Stipend

अप्रेंटिस के दौरान पद के अनुसार अलग-अलग स्टाइपेंड मिलेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल मासिक स्टाइपेंड लगभग ₹14,600 से ₹17,300 तक है।

  • Graduate Apprentice – ₹17,300 प्रति माह
  • Diploma Apprentice – ₹15,900 प्रति माह
  • Attendant Operator / Instrument Mechanic / Laboratory Assistant – ₹17,300 प्रति माह
  • Boiler Attendant / Electrician / Horticulture Assistant / Medical Laboratory Technician – ₹14,600 प्रति माह

इसके अलावा RCF की कैंटीन में अप्रेंटिस को नाश्ता, चाय और शाकाहारी लंच की सुविधा भी दी जाएगी। RCF अस्पताल में अपने लिए OPD मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं, बल्कि योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

  • योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट
  • मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों का Document Verification
  • दस्तावेज सही पाए जाने पर अप्रेंटिस के रूप में चयन
  • इसके बाद NATS/NAPS पोर्टल पर अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया पूरी होगी।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
  • 12वीं/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • OBC NCL प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • अपने नाम का आधार से जुड़ा बैंक खाता
  • अन्य जरूरी प्रमाण पत्र

जरूरी बातें

  • उम्मीदवार एक ही Discipline/Trade के लिए आवेदन कर सकता है। एक से ज्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द हो सकते हैं।
  • योग्यता Regular Full Time Course से होनी चाहिए।
  • जिसने पहले ही Act Apprenticeship पूरी कर ली है, एक साल या उससे ज्यादा का नौकरी का अनुभव है या वर्तमान में Higher Studies कर रहा है, वह पात्र नहीं है।
  • Distance Learning, Part-Time या Correspondence से प्राप्त योग्यता वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद RCF में नियमित नौकरी मिलने का कोई अधिकार नहीं होगा।

How To Apply RCF Apprentice Recruitment 2026?

  • सबसे पहले RCF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में जाकर Engagement of Apprentices – 2026-27 पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन पढ़कर Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें।
  • Trombay या Thal में से अपनी Posting Location चुनें।
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फॉर्म को Submit करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद उसका Print Out निकालकर अपने पास रखें।

Important Links

RCF Apprentice Recruitment 2026 NotificationNotification
RCF Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
NAPS Portal LinkClick Here
NATS Portal LinkClick Here