NEET UG 2026 OMR Sheet: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने 13 जुलाई 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि 21 जून 2026 को आयोजित री-एग्जाम की स्कैन की गई OMR Answer Sheet और Recorded Responses उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उम्मीदवार अब अपनी OMR शीट और रिकॉर्डेड उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
OMR Sheet जारी13 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे तक)
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क₹200 (प्रोसेसिंग फीस)

क्या जारी किया गया है?

  • स्कैन की गई OMR Answer Sheet
  • Recorded Responses
  • ऑनलाइन OMR Challenge सुविधा

ध्यान रहे कि Answer Key Challenge पहले ही समाप्त हो चुका है। अब केवल OMR Response से संबंधित आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी।

OMR Challenge कैसे करें?

यदि उम्मीदवार को लगता है कि उसकी OMR शीट में दर्ज उत्तर और NTA द्वारा रिकॉर्ड किया गया उत्तर अलग है, तो वह ऑनलाइन Challenge दर्ज कर सकता है।

  • आधिकारिक NEET पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • Application Number और Password दर्ज करें।
  • OTP के माध्यम से Two-Factor Authentication (2FA) पूरा करें।
  • “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” विकल्प खोलें।
  • संबंधित प्रश्न का चयन करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • Challenge सबमिट कर उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।

कितना लगेगा शुल्क?

विवरणशुल्क
प्रति Response Challenge₹200

यदि जांच के दौरान उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है और स्कैनिंग एजेंसी की गलती सिद्ध होती है, तो यह प्रोसेसिंग फीस रिफंड की जाएगी।

NTA ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

NTA ने उम्मीदवारों को OMR Challenge करने से पहले कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा है।

  • पहले अपनी स्कैन की गई OMR शीट को ध्यान से जांचें।
  • केवल उसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करें जहां वास्तव में अंतर दिखाई दे।
  • एक प्रश्न के लिए केवल एक ही गोला (Circle) मान्य होगा।
  • OMR शीट में ओवरराइटिंग या छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई हो सकती है।
  • गलत या फर्जी Challenge दर्ज करने पर Unfair Means (UFM) के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Important Links

NEET UG 2026 OMR Sheet Download LinkClick Here
NEET UG 2026 OMR Sheet Notice PDFNotice