RRB Group D Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D भर्ती CEN 09/2025 के तहत आयोजित होने वाली CBT परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। RRB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Group D भर्ती परीक्षा 03 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में कुल 22,195 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट यह है कि Exam City Slip परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले और Admit Card परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

RRB Group D Exam Date 2026 Overview

भर्ती संगठनरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्याCEN 09/2025
पद का नामग्रुप D (लेवल-1)
कुल पद22,195
परीक्षा मोडCBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
परीक्षा तिथि03 अगस्त से 21 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

Important Dates

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी30 जनवरी 2026
आवेदन शुरू31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 मार्च 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि11 मार्च 2026
आवेदन संशोधन12 से 21 मार्च 2026
परीक्षा तिथि03 अगस्त से 21 अगस्त 2026
Exam City Slipपरीक्षा से 10 दिन पहले
Admit Cardपरीक्षा से 4 दिन पहले

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पद विवरण एवं योग्यता

पद का नामकुल पदयोग्यता
Group D (Level-1)22,19510वीं पास या ITI पास

RRB Group D Selection Process

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार रहेगी-

  • CBT लिखित परीक्षा
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

RRB Group D CBT Exam Schedule 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार CBT परीक्षा 03 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपनी संबंधित RRB वेबसाइट चेक करते रहें।

Exam City Slip कब जारी होगी?

RRB के अनुसार Exam City Intimation Slip परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। SC/ST उम्मीदवार इसी लिंक के माध्यम से अपना फ्री ट्रैवल पास भी डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Admit Card 2026

रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने Registration Number और Date of Birth/Password की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा-

  • मूल आधार कार्ड या सत्यापित आधार की कॉपी।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी।
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र।

रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा से पहले अपना आधार UIDAI पोर्टल पर Unlock रखें, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर Aadhaar आधारित Biometric Authentication किया जाएगा।

Important Links

Exam Date NoticeNotice
Exam City Slip Check LinkNotify Later
Admit Card Download LinkClick Here
Notification PDFNotification
Apply Portalबंद
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in