रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 07/2025 (NTPC Undergraduate Posts) के तहत आयोजित CBT-1 परीक्षा की प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने प्रश्न, उत्तर और उत्तर कुंजी को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही यदि किसी प्रश्न या उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आरआरबी द्वारा आंसर-की लिंक 27 जून 2026 शाम 7:00 बजे ऐक्टिव कर दिया जाएगा, जो 05 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।