RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Centralised Employment Notification (CEN) No. 03/2026 जारी करते हुए Section Controller पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न RRB में कुल 119 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने शॉर्ट नोटिस में बताया है कि शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन (Detailed CEN No.03/2026) जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।