SSC GD Constable भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC GD Result 2026 जारी करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट के साथ ही आयोग कैटेगरी वाइज कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। इससे पहले SSC ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी थीं।
25,487 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के जरिए कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।
यह भर्ती BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, SSF और Assam Rifles जैसे विभिन्न सुरक्षा बलों में कांस्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) के पदों के लिए की जा रही है।
रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
- अब होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करना है।
- SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरत पड़ने पर OTR ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब रिजल्ट या मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है ।
लिखित परीक्षा पास करने वालों का होगा फिजिकल टेस्ट
SSC GD भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को PET (Physical Efficiency Test) और PST (Physical Standard Test) के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
