आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों की पढ़ाई में मदद करने के लिए Tata Capital Pankh Scholarship Programme 2026-27 शुरू किया गया है। इसके तहत 11वीं, 12वीं, स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इस योजना में पात्र विद्यार्थियों को उनके अंकों के आधार पर ₹10,000 से लेकर ₹18,000 तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 Overview

जानकारीविवरण
योजना का नामTata Capital Pankh Scholarship Programme 2026-27
किसके लिए11वीं, 12वीं, स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI विद्यार्थी
न्यूनतम अंक60%
परिवार की अधिकतम आय₹4 लाख वार्षिक
छात्रवृत्ति₹18,000 तक
आवेदन की अंतिम तिथि26 अक्टूबर 2026
आवेदन का तरीकाOnline

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 Eligibility

11वीं और 12वीं के विद्यार्थी

  • विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • वर्तमान में 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Tata Capital Limited और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

Graduation, Polytechnic, Diploma और ITI विद्यार्थी

  • विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछली कक्षा, सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • BA, B.Com, B.Sc. सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • Polytechnic, Diploma और ITI के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • Tata Capital Limited और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं हैं।

Tata Capital Pankh Scholarship Amount

छात्रवृत्ति की राशि पिछली पढ़ाई में प्राप्त अंकों के आधार पर तय होगी।

अंक11वीं-12वींGraduation / Diploma / ITI आदि
60% से 80%₹10,000 तक₹12,000 तक
80% से अधिक से 90% तक₹12,000 तक₹15,000 तक
90% से अधिक₹15,000 तक₹18,000 तक

इन विद्यार्थियों को प्राथमिकता

योजना में छात्राओं, दिव्यांग विद्यार्थियों, एकल अभिभावक वाले परिवारों के विद्यार्थियों, अनाथ विद्यार्थियों तथा SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 Required Documents

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • एडमिशन का प्रमाण या फीस रसीद
  • विद्यार्थी का ID Card
  • बैंक खाते की जानकारी
  • जाति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

How To Apply Tata Capital Pankh Scholarship 2026

  • सबसे पहले Tata Capital Pankh Scholarship के ऑनलाइन आवेदन पेज पर जाएं।
  • अपनी पात्रता चेक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन को Submit करने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से Submit कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद उसका रिकॉर्ड अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official WebsiteNotification