विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों के लिए दो महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप योजनाओं को लेकर नई जानकारी जारी की है। National Scholarship for Post Graduate Studies (NSPG) और Ishan Uday Scholarship के लिए जल्द ही National Scholarship Portal (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। फिलहाल आवेदन की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन यूजीसी ने छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी है।

UGC Scholarship 2026 Latest Update

यूजीसी के अनुसार दोनों स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आवेदन की तारीख और पूरा शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 15 दिनों के भीतर पूरा करें। यदि किसी आवेदन में कोई त्रुटि होती है, तो छात्र को उसे समय रहते सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा।

स्कॉलरशिप की मुख्य जानकारी

National Scholarship for Post Graduate Studies (NSPG)

  • किसके लिए: पीजी (Post Graduate) के छात्र
  • छात्रवृत्ति राशि: ₹15,000 प्रति माह
  • अवधि: साल में 10 महीने
  • पारिवारिक आय सीमा: ₹8 लाख वार्षिक
  • हर वर्ष चयन: लगभग 10,000 छात्र

Ishan Uday Scholarship

  • किसके लिए: पूर्वोत्तर भारत के छात्र
  • सामान्य डिग्री कोर्स: ₹5,400 प्रति माह
  • तकनीकी/मेडिकल/पैरामेडिकल कोर्स: ₹7,800 प्रति माह
  • अवधि: साल में 10 महीने
  • पारिवारिक आय सीमा: ₹4.5 लाख वार्षिक
  • हर वर्ष चयन: 10,000 छात्र

NSPG Scholarship के लिए पात्रता

  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में पीजी के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • SC, ST और OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
  • उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से कम हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम हो।

Ishan Uday Scholarship के लिए पात्रता

  • उम्मीदवार असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम या त्रिपुरा का निवासी होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से कम हो।
  • छात्र किसी अन्य समान उद्देश्य वाली स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले रहा हो।

चयन कैसे होगा?

दोनों स्कॉलरशिप योजनाओं में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

  • NSPG Scholarship में ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।
  • Ishan Uday Scholarship में 12वीं के अंकों के आधार पर राज्यवार मेरिट बनाई जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • पीजी में प्रवेश का प्रमाण पत्र (NSPG के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • ईशान उदय स्कॉलरशिप के लिए निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • कॉलेज/विश्वविद्यालय का विवरण

UGC Scholarship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले National Scholarship Portal पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके अपनी स्कॉलरशिप योजना का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट या रसीद सुरक्षित रख लें।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

दोनों स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में छात्र अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आवेदन शुरू होने के बाद केवल National Scholarship Portal के माध्यम से ही फॉर्म भरें। आवेदन करते समय सभी जानकारी अपने दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें, ताकि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Important Links

NSP Scholarship PortalClick Here