Indian Navy की तरफ से Agniveer MR (Musician) 02/2026 Batch के लिए भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और साथ में म्यूजिक में स्किल होना जरूरी है. इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndian Navy
Post NameAgniveer MR (Musician)
Batch02/2026
Apply ModeOnline
Job LocationAll India
Last Date26 April 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें.

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट नहीं दी गई है.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होना चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है और कम से कम 50% अंक होने चाहिए.

Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026 Notification

म्यूजिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास म्यूजिक में अच्छी पकड़ होना जरूरी है:

  • किसी भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट (Keyboard, String, Wind आदि) में दक्षता
  • सही Pitch, Tempo और Singing क्षमता
  • Raag, Taala और म्यूजिक की बेसिक जानकारी
  • मान्यता प्राप्त म्यूजिक सर्टिफिकेट

बिना म्यूजिक सर्टिफिकेट के उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा.

Army Public School Ambala Vacancy 2026

Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • 10वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • Physical Fitness Test (PFT)
  • लिखित परीक्षा
  • Music Ability Test
  • मेडिकल परीक्षा

Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026 Apply Online

अंतिम मेरिट Music Ability Test के आधार पर तैयार की जाएगी.

फिजिकल टेस्ट (PFT)

Category1.6 Km RunSquatsPush-upsSit-ups
Male6:30 मिनट201515
Female8:15 मिनट1510

PFT पास करना अनिवार्य है.

लिखित परीक्षा

  • कुल प्रश्न: 50
  • कुल अंक: 50
  • समय: 30 मिनट
  • विषय: Science, Mathematics, General Awareness
  • स्तर: 10वीं

कम से कम 13 अंक (25%) लाना जरूरी है.

सैलरी (Salary)

YearSalary
1st Year₹30,000
2nd Year₹33,000
3rd Year₹36,500
4th Year₹40,000

सेवा निधि (Seva Nidhi) के रूप में लगभग ₹10 लाख का लाभ मिलेगा.

Chandigarh Administration Clerk Steno Vacancy 2026: 257 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी

अन्य लाभ

  • ₹48 लाख का Life Insurance
  • Medical Facility
  • CSD Facility
  • 30 दिन की छुट्टी प्रति वर्ष
  • Risk और Allowances

पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिलेगा.

सेवा अवधि

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 4 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा. इसके बाद अधिकतम 25% उम्मीदवारों को परमानेंट किया जा सकता है.

Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अब Agniveer MR Musician Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें.