HBSE 10th Result 2026:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा आज 14 मई 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 2,76,640 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,47,860 छात्र सफल हुए हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 89.6% दर्ज किया गया है।

HBSE 10th Result 2026

पिछले 3 साल में सबसे कम रहा रिजल्ट

बोर्ड के अनुसार पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस बार 10वीं का रिजल्ट सबसे कमजोर रहा है। वर्ष 2024 में पास प्रतिशत 95.22% था, जबकि 2025 में 92.49% छात्र पास हुए थे। इस बार रिजल्ट घटकर 89.6% पहुंच गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने मारी बाजी

HBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन शहरी छात्रों से बेहतर रहा। बोर्ड आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत 90.25% रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों का रिजल्ट 87.94% दर्ज किया गया। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट शहरी क्षेत्रों से 2.31% अधिक रहा।

HBSE 10th Result 2026
Board Name Board of School Education Haryana (BSEH), Bhiwani
Exam Name HBSE 10th Board Exam 2026
Session 2025-26
Result Date 14 May 2026, at 01:00 pm
Official Website bseh.org.in

HBSE 10th Result 2026 चेक कैसे करें?

  • सबसे पहले बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको इंर्पोटेंट लिंक वाले क्षेत्र में कक्षा दसवीं रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा उसे पर क्लिक करें.
  • आप के सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, पिता का नाम आदि जानकारी दर्ज करनी है.
  • जानकारी दर्ज कर देने के बाद कैप्चा कोड भरना है और सर्च पर क्लिक करना है.
  • अब आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा.

Important Links

HBSE 10th Result 2026 Rechecking Link Click Here
HBSE 10th Result 2026 Re-evaluation Link Click Here
HBSE 10th Result Check Direct Link 1 (Digilocker) Click here
HBSE Haryana Board 10th Result 2026 Link-2  Click here
HBSE Haryana Board 10th Result 2026 Link-3 Click here
HBSE Haryana Board 10th Result 2026 (HOS) Click Here