हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से Haryana Saksham Yuva Yojana चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। योजना का संचालन हरियाणा रोजगार विभाग द्वारा किया जा रहा है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Saksham Yuva Yojana 2026 Overview

Details Information
Organization Name Employment Department, Haryana
Scheme Name Haryana Saksham Yuva Yojana
Eligible State Haryana
Apply Process Online
Category Haryana Government Scheme
Official Website hreyahs.gov.in

Haryana Saksham Yuva Yojana Application Fees

हरियाणा सक्षम युवा योजना के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Category Application Fee
All Candidates ₹0/-

Haryana Saksham Yuva Yojana Eligibility

इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को नीचे दी गई पात्रताओं को पूरा करना होगा:

  • आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता हरियाणा से रेगुलर मोड में पूरी की हो।
  • आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है।

Haryana Saksham Yuva Yojana Qualification & Benefits

योजना के तहत शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

Qualification Benefit Amount
12th Pass ₹1200 प्रति माह
Graduation Pass ₹2000 प्रति माह
Post Graduation Pass ₹3500 प्रति माह

Important Note

सक्षम युवा योजना के अंतर्गत रोजगार कार्यालय में किया गया पंजीकरण हर 3 वर्ष में रिन्यू करवाना जरूरी है। यदि उम्मीदवार समय पर रिन्यू नहीं करवाता है तो योजना का लाभ बंद हो सकता है।

जिन उम्मीदवारों ने 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन अन्य राज्य या ओपन स्कूल/यूनिवर्सिटी से किया है, उन्हें पहले रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवाना होगा। ऐसे उम्मीदवार रोजगार कार्यालय में पंजीकरण के 3 साल बाद इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana Saksham Yojana Required Documents

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Haryana Saksham Yojana Apply Process

हरियाणा सक्षम युवा योजना के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रोजगार पंजीकरण और सक्षम युवा योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Links
Step 1 – Employment Exchange Id Card Generate Click Here
Step 2 – Saksham Yuva Yojana Registration Click Here
Registration for Open Students (3 Year HREX) November Month

Haryana Saksham Yuva Yojana