Lado Lakshmi Yojana 8th installment: लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 9 जून को लाडो लक्ष्मी योजना की आठवीं किस्त की राशि जारी करेंगे. जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कर दिया था उन सभी महिलाओं को आज ₹2100 रुपए की राशि मिल जाएगी.

लाडो लक्ष्मी योजना

हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार की तरफ से ₹2100 की राशि दी जाती है. अब तक लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 7 किस्तों का लाभ दिया जा चुका है अब आठवीं किस्त का इंतजार भी आज खत्म होने वाला है. बता दें की शुरुआत में इस योजना के तहत ₹2100 रुपए सीधे बैंक खाते में दिए जा रहे थे लेकिन उसके बाद अब ₹1100 सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं और ₹1000 की राशि लाभार्थी महिला के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट किए जाते हैं.

लाडो लक्ष्मी योजना जीवन प्रमाण पत्र

जो भी महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें हर महीने 1 तारीख से लेकर 7 तारीख तक अपना जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना होता है. जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए महिलाओं को लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप में ही एक ऑप्शन दिया गया है उसे ऑप्शन पर क्लिक करके महिला को अपनी लाइफ फोटो ऐप में अपलोड करनी होती है। इससे सरकार को यह मैसेज आता है कि लाभार्थी महिला खुद इस योजना का लाभ ले रही है और वह फिलहाल जीवित है।

लाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थी सूची चेक

सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थी सूची जारी की जाती है. जिन भी महिलाओं के आवेदन स्वीकार हो जाते हैं और उसके बाद उसका नाम लाभार्थी सूची में शामिल कर दिया जाता है और जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल होता है उन्हें ही हर महीने ₹2100 की राशि का लाभ प्राप्त होता है. लाडो लक्ष्मी लाभार्थी सूची में नाम चेक पेंशन हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

लाडो लक्ष्मी योजना स्टेटस चेक

जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में नया आवेदन किया है या फिर जो महिलाएं लगातार इस योजना का लाभ ले रही हैं वह भी अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं कि उन्हें आज आठवीं किस्त का लाभ मिलेगा या फिर नहीं. नीचे बताएंगे प्रक्रिया के अनुसार आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले पेंशन हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं.
  • अब आधार नंबर सेलेक्ट करें और अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.
  • अब जो भी कोड बॉक्स में दिखाया गया वह कोड दर्ज विवरण देखेंगे ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने सभी किस्तों का स्टेटस आ जाएगा.

Important Links

Lado Lakshmi Yojana 8th Installment Status Check Click Here
Lado Lakshmi Yojana 8th Installment Live Click Here