देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। आज जारी होने वाली 23वीं किस्त का लाभ भी करोड़ों किसानों को मिलेगा। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से इस किस्त को जारी करेंगे।

PM Kisan 23rd Installment 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
किस्त23वीं किस्त
किस्त जारी तिथि20 जून 2026
लाभार्थी किसान9.44 करोड़+
कुल राशि₹18,880 करोड़+
प्रति किसान राशि₹2,000
भुगतान माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan 23rd Installment जारी

केंद्र सरकार आज पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान के बैंक खाते में ₹2,000 की राशि भेजी जाएगी। जिन किसानों की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हैं, उनके खातों में पैसा सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार के अनुसार इस बार 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। इससे पहले 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी।

इन 3 शर्तों को पूरा करना जरूरी

पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

1. e-KYC पूरा होना चाहिए

योजना का लाभ लेने के लिए किसान की e-KYC पूरी होना अनिवार्य है। जिन किसानों की e-KYC लंबित है उनकी किस्त रुक सकती है।

2. आधार से लिंक बैंक खाता

किसान का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT Enabled होना चाहिए।

3. भूमि सत्यापन पूरा होना चाहिए

राजस्व रिकॉर्ड में किसान की भूमि का सत्यापन (Land Seeding) पूरा होना आवश्यक है।

Farmer ID नहीं है तो हो सकती है परेशानी

कृषि विभाग के अनुसार जिन किसानों की Farmer ID अभी तक नहीं बनी है, उन्हें आने वाली किस्तों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे किसानों को जल्द से जल्द PM Kisan Portal या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से Farmer Registration पूरा कर लेना चाहिए।

कौन नहीं ले सकता योजना का लाभ

निम्न श्रेणी के लोगों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं दिया जाता:

  • आयकर दाता (Income Tax Payer)
  • सरकारी कर्मचारी
  • संवैधानिक पदों पर कार्यरत व्यक्ति
  • ₹10,000 से अधिक मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति
  • संस्थागत भूमि धारक

मोबाइल से ऐसे चेक करें PM Kisan Status

यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • Farmers Corner में जाएं।
  • Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • Registration Number दर्ज करें।
  • Captcha भरकर Get Data पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपकी किस्त का पूरा स्टेटस दिखाई देगा।

Beneficiary List में नाम कैसे देखें

  • PM Kisan Portal पर जाएं।
  • Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें।
  • राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
  • Get Report पर क्लिक करें।
  • आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।

किस्त नहीं आई तो क्या करें

यदि आप पात्र हैं लेकिन किस्त नहीं मिली है तो:

  • e-KYC अपडेट करवाएं।
  • आधार और बैंक खाते की लिंकिंग जांचें।
  • Land Seeding Status चेक करें।
  • PM Kisan Portal पर शिकायत दर्ज करें।
  • नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।

Important Links

PM Kisan 23rd Installment 2026 CheckClick Here
PM Kisan Official Websitepmkisan.gov.in