Haryana Lado Lakshmi Yojana Registration: हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे फेज के तहत 17 सितंबर 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अब परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक वाली पात्र महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Haryana Lado Lakshmi Yojana Registration – Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामHaryana Lado Lakshmi Yojana
विभागGovernment of Haryana
लाभार्थीहरियाणा की पात्र महिलाएं
मासिक सहायता₹2100
न्यूनतम आयु23 वर्ष
अधिकतम आयु60 वर्ष
परिवार की वार्षिक आय₹1.80 लाख तक
आवेदन प्रक्रियाOnline
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता देना

लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे फेज में रजिस्ट्रेशन शुरू

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे फेज के लिए 17 सितंबर 2026 से आवेदन शुरू कर दिए हैं। अब ₹1.80 लाख तक वार्षिक पारिवारिक आय वाली पात्र महिलाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Haryana Lado Lakshmi Yojana Registration

₹2100 हर महीने मिलेंगे

लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। पात्र महिला को हर महीने ₹2100 की सहायता राशि मिलेगी।

Age Limit – आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा: 23 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 60 वर्ष

Application Fees – आवेदन शुल्क

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए किसी भी वर्ग की महिला से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Lado Lakshmi Yojana Eligibility – पात्रता

  • महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक होनी चाहिए।
  • महिला किसी सरकारी रोजगार में नहीं होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल हरियाणा की पात्र महिलाओं को मिलेगा।

इन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा

निम्न परिस्थितियों में महिला योजना के लिए पात्र नहीं होगी:

  • स्वयं या परिवार की सम्मिलित स्वघोषित वार्षिक आय ₹1.80 लाख से अधिक हो।
  • स्वयं या परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता हो।
  • स्वयं भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी योजना के तहत ₹2000 या उससे अधिक प्रति माह की राशि प्राप्त कर रही हो।
  • स्वयं या परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व सांसद/विधायक हो।
  • परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा चयनित/मनोनीत बोर्ड, निगम, मंडल या उपक्रम का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।
  • समाज कल्याण विभाग से कोई अन्य पेंशन प्राप्त कर रही हो।
  • स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रैक्टर को छोड़कर चार पहिया वाहन पंजीकृत हो।

Lado Lakshmi Yojana Documents – जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • परिवार पहचान पत्र से लिंक बैंक खाता
  • DBT Active बैंक खाता
  • विवाहित महिला के लिए सास-ससुर का आधार कार्ड
  • विवाहित एवं अविवाहित महिलाओं के लिए माता-पिता का आधार कार्ड

आधार लिंक और DBT बैंक खाता क्यों जरूरी है?

लाडो लक्ष्मी योजना की राशि DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए महिला का अपना आधार लिंक और DBT सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है। इससे योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में पहुंचेगी और वह अपनी जरूरत के अनुसार इस राशि का उपयोग कर सकेगी।

Lado Lakshmi Yojana Apply Online – आवेदन कैसे करें?

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले योजना के ऑनलाइन पोर्टल/मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • अपना डोमिसाइल विवरण दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • Send OTP पर क्लिक करें।
  • OTP डालकर मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करें।
  • फॉर्म को Final Submit करें।
  • आवेदन की रसीद/फॉर्म डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

आवेदन Accept या Reject हुआ, ऐसे चेक करें

अगर आपने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया है तो मोबाइल ऐप में लॉगिन करके आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

स्टेटस चेक करने के लिए:

  • मोबाइल ऐप में लॉगिन करें।
  • “आवेदन की स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपका आवेदन Accept या Reject स्टेटस दिखाई देगा।

Form Accepted होने के बाद क्या करें?

अगर आवेदन सत्यापन के बाद Accepted हो जाता है, तो आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • जिस मोबाइल नंबर से फॉर्म भरा था, उससे ऐप में लॉगिन करें।
  • “योजना लाभ राशि अपडेट करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • जहां Accepted लिखा है, वहां क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी चेक करके Submit करें।
  • ₹2100 की राशि की पुष्टि के लिए Yes पर क्लिक करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • OTP Submit करने के बाद प्रक्रिया पूरी करें।
  • Final Submit के बाद आवेदन का स्टेटस Completed दिखाई देगा।

इसके बाद योजना के तहत लाभ राशि मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Lado Lakshmi Yojana Important Link

Haryana Lado Lakshmi Yojana Registration Link (Android)Click Here
Haryana Lado Lakshmi Yojana Registration Link (IOS)Click Here
आधार नंबर से पेंशन स्टेटस/DDLLY ID/ List Check LinkClick Here
Lado Lakshmi Yojana beneficiary List CheckClick here
लाडो लक्ष्मी योजना 1.80 लाख तक आय आवेदन नोटिफिकेशनNotification
Deen Dayal Lado lakshmi Yojana Detail NotificationNotification