हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आयोजित होने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के एडमिट कार्ड और अतिरिक्त अभ्यर्थियों की शार्टलिस्ट जारी की है। आयोग द्वारा यह PMT परीक्षा विज्ञापन संख्या 13/2024, 01/2026, 02/2026 और 04/2026 के तहत आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को PMT के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पुलिस विभाग, वन विभाग और जेल विभाग के विभिन्न पदों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) आयोजित किया जाएगा। आयोग ने PMT के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची (Shortlisted Candidates List) भी जारी कर दी है। केवल वही उम्मीदवार PMT में शामिल हो सकेंगे जिनका नाम आयोग द्वारा जारी शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची में शामिल है।