हरियाणा सरकार के मौलिक शिक्षा निदेशालय (Directorate Elementary Education Haryana) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई (Right to Education) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित वर्ग (DG) के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं।

इच्छुक अभिभावक 6 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Haryana RTE Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नाममौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा
योजना का नामRTE Admission 2026-27
श्रेणीEWS/DG Free Admission
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू30 जून 2026
अंतिम तिथि06 जुलाई 2026 (11:59 PM)
लाभनिजी स्कूलों में 25% सीटों पर मुफ्त प्रवेश
आधिकारिक वेबसाइटharprathmik.gov.in

Haryana RTE Admission 2026 Important Dates

इवेंटतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन10.07.2026 से 15.07.2026
लॉटरी एवं स्कूल आवंटनदस्तावेज सत्यापन के बाद

Haryana RTE Admission 2026 आयु सीमा

31 मार्च 2026 के अनुसार बच्चे की आयु निम्न प्रकार होनी चाहिए-

कक्षाआयुजन्म तिथि
Nursery3 वर्ष पूर्ण01.04.2022 से 31.03.2023
LKG4 वर्ष पूर्ण01.04.2021 से 31.03.2022
UKG5 वर्ष पूर्ण01.04.2020 से 31.03.2021
Class-16 वर्ष पूर्ण01.04.2019 से 31.03.2020

Haryana RTE Admission 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • बच्चे का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • EWS/DG प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Haryana RTE Admission 2026 आवेदन प्रक्रिया

  • RTE/Ujjwal Admission Portal पर जाएं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपने घर से 0-1 किलोमीटर के अंदर स्थित स्कूलों का चयन करें।
  • सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।

दस्तावेज सत्यापन

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित ब्लॉक स्तरीय समिति के सामने उपस्थित होना होगा।

स्कूल आवंटन प्रक्रिया

  • स्कूल आवंटन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।
  • चयनित बच्चों को आवंटित स्कूल में 5 दिनों के भीतर रिपोर्ट करना होगा।
  • समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

आवेदन रद्द होने के कारण

  • वैध निवास प्रमाण पत्र जमा नहीं करना।
  • आयु प्रमाण पत्र जमा नहीं करना।
  • EWS/DG प्रमाण पत्र जमा नहीं करना।
  • EWS के लिए वार्षिक आय ₹1.80 लाख से अधिक होना।
  • 0-1 किलोमीटर क्षेत्र की शर्त पूरी न करना।
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित न होना।

हेल्पलाइन

  • ईमेल: rte.admission.hryedu@gmail.com
  • हेल्पलाइन नंबर: 0172-5049801
  • समय: सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

Important Links

Apply OnlineClick Here
Notification PDFClick Here
Official WebsiteClick Here