EV Subsidy Scheme 2026: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 के तहत बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने EV Subsidy Portal लॉन्च कर दिया है, जिसके माध्यम से अब दिल्ली के नागरिक घर बैठे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने के बाद सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई नीति के तहत पात्र खरीदारों को पहले साल अधिकतम ₹30,000 तक की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाना और दिल्ली में प्रदूषण को कम करना है।
EV Subsidy Scheme 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना | Delhi EV Subsidy Scheme 2026 |
| लाभार्थी | दिल्ली के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| अधिकतम सब्सिडी | ₹30,000 |
| आवेदन माध्यम | EV Subsidy Portal |
| भुगतान | DBT के माध्यम से बैंक खाते में |
पहले साल मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
नई ईवी पॉलिसी के तहत सरकार बैटरी क्षमता (kWh) के आधार पर सब्सिडी देगी।
| खरीद का वर्ष | अधिकतम सब्सिडी |
|---|---|
| पहला वर्ष | ₹30,000 तक |
| दूसरा वर्ष | ₹20,000 तक |
| तीसरा वर्ष | ₹10,000 तक |
कौन ले सकता है सब्सिडी?
ईवी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी—
- आवेदक दिल्ली का निवासी हो।
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर दिल्ली में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- वाहन की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.25 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
- बैंक पासबुक का पहला पेज या कैंसिल चेक
- PAN कार्ड (जहां आवश्यक हो)
- GSTIN (यदि लागू हो)
EV Subsidy के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सब्सिडी के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—
- EV Subsidy Portal (https://evsubsidy.delhi.gov.in/EVDL) पर जाएं।
- Apply for Subsidy विकल्प पर क्लिक करें।
- वाहन नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंक दर्ज करें।
- RC से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें।
- बैंक खाते की जानकारी भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन सबमिट होने के बाद आपको Application Number मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
कितने दिन में मिलेगी सब्सिडी?
राज्य सरकार के अनुसार आवेदन स्वीकृत होने के बाद 60 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि आधार सत्यापित DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
