Lado Lakshmi Yojana 9th Installment 2026: लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त का स्टेटस जारी कर दिया गया है यानी कि अब आप चेक कर सकते हैं कि आपको इस महीने किस्त की राशि मिलेगी या नहीं। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक लाभार्थी महिलाओं के खाते में आठ किस्तें सफलतापूर्वक आ चुके हैं। जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया उन्हें समस्या हो सकती है।

लाडो लक्ष्मी योजना 9वीं किस्त

जैसे कि आप सभी को पता है लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने ₹1100 की राशि हर लाभार्थी महिला के खाते में जारी की जाती है। और ₹1000 की राशि इस महिला के नाम पर सरकार की तरफ से फिक्स डिपाजिट की जाती है। लाडो लक्ष्मी योजना की राशि हर महीने 10 तारीख को सरकार की तरफ से जारी कर दी जाती है।

इस महीने भी 10 जुलाई को सभी महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। सरकार की तरफ से 9वीं किस्त का स्टेटस जारी कर दिया गया है। बता दें कि किस्त की राशि जारी होने से कुछ दिन पहले ही स्टेटस जारी हो जाता है।

लाडो लक्ष्मी योजना जीवन प्रमाण पत्र

लाडो लक्ष्मी योजना का लगातार लाभ लेने के लिए हर महीने 1 तारीख से लेकर 10 तारीख से पहले पहले सभी लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल एप्लीकेशन में जाकर लाइव फोटो अपलोड करनी होती है यानी कि जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना होता है। अगर कोई महिला जीवन प्रमाण पत्र अपलोड नहीं कर पाती तो उन्हें मिलने वाली राशि बंद हो सकती है।

Lado Lakshmi Yojana 9th Installment status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले पेंशन हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देंगे पेंशन आईडी, आधार कार्ड संख्या या बैंक खाता संख्या, किसी एक का चयन करें और वही नंबर दर्ज करें.
  • अब दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भर और विवरण देखें क्वेश्चन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने जून महीने का स्टेटस आ जाएगा.
  • अगर आपको जून महीने का स्टेटस दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब आपको 10 तारीख को ₹1100 की राशि मिल जाएगी.

Important Links

Lado Lakshmi Yojana 9th Installment status Check LinkClick Here