प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर पाने का इंतजार कर रहे लाखों ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी खबर है। आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के आधार पर तैयार की गई लाभार्थियों की फाइनल सूची आज जारी की जाएगी। सूची जारी होने के बाद पात्र परिवार अपने नाम की ऑनलाइन जांच कर सकेंगे। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से चयनित लाभार्थियों को आवास स्वीकृत करने और निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार इस बार नई सूची पूरी तरह आवास प्लस सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई है। ग्राम सभाओं में पात्र परिवारों के नामों का सत्यापन किया गया है, और आपत्तियां सुनी गईं और उनके निस्तारण के बाद ही अंतिम सूची जारी की गई है।

ग्राम सभाओं में पूरा हुआ सत्यापन

विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रदेश की लगभग 98 प्रतिशत ग्राम सभाओं में बैठकें आयोजित कर पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिन लोगों ने सूची पर आपत्ति दर्ज कराई थी, उनके मामलों की भी सुनवाई पूरी कर ली गई है। अब अपीलीय समिति के अंतिम निर्णय के बाद सूची प्रकाशित की जाएगी।

जल्द शुरू होगी मकान स्वीकृति प्रक्रिया

फाइनल सूची जारी होने के बाद केंद्र सरकार AwaasSoft Portal पर जिलेवार लक्ष्य आवंटित करेगी। इसके बाद पात्र लाभार्थियों के नाम पर आवास स्वीकृत किए जाएंगे और किस्त जारी होने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ऐसे चेक करें PM Awas Yojana Gramin List 2026

यदि आपने भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवेदन किया था, तो सूची जारी होने के बाद इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना नाम देख सकते हैं।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • Beneficiary List या Awaassoft Report विकल्प चुनें।
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें।
  • वर्ष 2026 की लाभार्थी सूची खोलें।
  • सूची में अपना नाम खोजें और विवरण जांच लें।

इस बार सर्वे के आधार पर हुआ चयन

ग्राम्य विकास विभाग ने बताया कि पिछले वर्ष पुरानी पात्रता सूची पूरी तरह संतृप्त हो जाने के कारण नए आवासों का लक्ष्य नहीं मिल पाया था। इसी वजह से केंद्र सरकार के निर्देश पर Awas Plus Survey-2024 कराया गया, जिसके आधार पर नई पात्रता सूची तैयार की गई है।

लाभार्थियों को क्या मिलेगा?

योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसके साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है।