लाडो लक्ष्मी योजना की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। जिन भी महिलाओं ने हाल ही में आवेदन किया था या फिर जिनकी अभी तक पेंशन आईडी नहीं आई थी अब वह लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं यानी पेंशन आईडी चेक कर सकते हैं। लाडो लक्ष्मी योजना की नई पेंशन आईडी जारी की गई है। जिन भी महिलाओं की नई पेंशन आईडी जारी की जाती है उन्हें लगातार लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

लाडो लक्ष्मी योजना 2026

हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सहायता राशि दी जाती है. ₹1100 की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जारी की जाती है और बाकी ₹1000 की राशि इस महिला के नाम पर फिक्स डिपाजिट की जाती है. यह फिक्स्ड डिपॉजिट राशि सभी महिलाओं को सरकार की तरफ से ब्याज सहित एक साथ राशि दी जाएगी.

लाडो लक्ष्मी योजना पात्रता

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता इस प्रकार से है:

  • महिला हरियाणा राज्य मूल निवासी होनी चाहिए.
  • महिला के परिवार के सालाना इनकम 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए.
  • महिला अन्य किसी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं ले रही हो.
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक हो.

लाडो लक्ष्मी योजना पेंशन आईडी कैसे चेक करें?

  • लाडो लक्ष्मी योजना में पेंशनर चेक करने के लिए सबसे पहले पेंशन हरियाणा के अधिकारी की वेबसाइट पर जाएं.
  • अब पेंशन आईडी के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देंगे किसी एक ऑप्शन का सिलेक्शन करें.
  • जिस भी ऑप्शन का सिलेक्शन करेंगे वही नंबर दर्ज कर विवरण देखेंगे के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने पूरा विवरण आ जाएगा.

लाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थी सूची कैसे चेक करें.

  • सबसे पहले पेंशन हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर लाभार्थी सूची देखेंगे के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपने जिले का नाम अपने ब्लॉक का नाम अपने गांव का नाम सेलेक्ट करें.
  • अब स्कीम नाम में लाडो लक्ष्मी योजना स्कीम का सिलेक्शन करें.
  • अब दिखाएगा कोड भर और सच पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने आपके पूरे गांव की लाभार्थी सूची आ जाएगी.
  • इस सूची में अब अपना नाम चेक कर सकते हैं.