Haryana Police SPO Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस की दूरसंचार शाखा की तरफ से 400 Special Police Officers (SPOs) की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती सशस्त्र बलों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के भूतपूर्व सैनिकों तथा भंग किए गए Haryana State Industrial Security Force (HSISF) और Haryana Armed Police (HAP) बटालियन के भूतपूर्व कांस्टेबलों के लिए की जा रही है।

इस भर्ती में दूरसंचार उपकरण चलाने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। खासतौर पर Armed Forces/CAPFs के Signal Corps में सेवा कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए या नियमित आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, की जाएगी।

Haryana Police SPO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाHaryana Police Telecommunication Wing
पद का नामSpecial Police Officer (SPO)
कुल पद400
भर्ती का आधारहरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21
आवेदन का तरीकाऑफलाइन / व्यक्तिगत रूप से
आवेदन शुरू24 अगस्त 2026
नौकरी की अवधि1 वर्ष तक
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
मानदेय₹20,000 प्रति माह
नौकरी का स्थानहरियाणा
आवेदन स्थानPolice Lines Telecommunication, Panchkula

Haryana Police SPO Vacancy 2026

हरियाणा पुलिस दूरसंचार विभाग में कुल 400 Special Police Officers की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता पूरी करते हैं।

इस भर्ती में Armed Forces/CAPFs के भूतपूर्व सैनिक और भंग किए गए HSISF/HAP बटालियन के भूतपूर्व कांस्टेबल आवेदन कर सकते हैं। दूरसंचार उपकरणों के संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Haryana Police SPO Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार की उम्र विज्ञापन की तारीख को 25 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Armed Forces या CAPFs में उम्मीदवार की न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा होनी चाहिए। उम्मीदवार को सेवा से अनुशासनहीनता, कदाचार या मेडिकल अनफिटनेस के आधार पर हटाया या बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए।

सेवा से डिस्चार्ज के समय उम्मीदवार की Medical Category ‘A’ और Character Certificate ‘Exemplary/Outstanding’ होना चाहिए।

Haryana Police SPO Recruitment 2026 Salary

चयनित SPO को हर महीने ₹20,000 मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सीधे SPO के बैंक खाते में जमा की जाएगी और नकद भुगतान नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा नियुक्ति के समय दो सेट वर्दी, एक जोड़ी जूते तथा SPO की अन्य जरूरी वर्दी सामग्री के लिए ₹3,000 का एकमुश्त वर्दी भत्ता भी दिया जाएगा। सरकारी दौरे के दौरान ₹150 प्रतिदिन की दर से TA/DA भी दिया जाएगा।

Haryana Police SPO Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए कोई लिखित परीक्षा या शारीरिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और इंटरव्यू के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति से पहले मेडिकल जांच कराई जाएगी और उनके चरित्र एवं पिछले रिकॉर्ड का सत्यापन संबंधित जिला पुलिस प्राधिकरण से कराया जाएगा। चयन के बाद SPOs को पुलिस विभाग की जरूरत के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए 15 दिन का Capsule Course भी करना होगा।

Haryana Police SPO Recruitment 2026 District Wise Schedule

उम्मीदवारों को अपने जिले के अनुसार निर्धारित तारीख को व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करने और इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। आवेदन सुबह 9:00 बजे से Police Lines Telecommunication, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला में लिए जाएंगे।

तारीखजिले
24 अगस्त 2026पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल
25 अगस्त 2026सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी
26 अगस्त 2026गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी, नारनौल
27 अगस्त 2026हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद, डबवाली

उम्मीदवार को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही उपस्थित होना होगा। निर्धारित तारीख निकलने के बाद संबंधित जिले से कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट

उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और एक सेट सत्यापित फोटो कॉपी साथ लेकर जानी होगी। इसके अलावा 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी लेकर जाना जरूरी है।

आवेदन फॉर्म में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, सेवा में भर्ती होने और डिस्चार्ज की तारीख, डिस्चार्ज के समय Medical Category, Character Certificate, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, PAN Card, बैंक पासबुक, शिक्षा और अन्य जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म में इन दस्तावेजों की जानकारी और संबंधित प्रमाण भी लगाने होंगे।

Haryana Police SPO Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर अपने जिले की निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत रूप से Police Lines Telecommunication, Panchkula में पहुंचना होगा।

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी मूल दस्तावेज, सत्यापित फोटो कॉपी, 4 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित Affidavit लेकर जाएं। अधूरा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन या दस्तावेज जमा करने के लिए आने वाले उम्मीदवारों को TA/DA नहीं दिया जाएगा।

Important Links

Haryana Police SPO Recruitment 2026 NotificationNotification
Haryana Police SPO Recruitment 2026 Application FormApplication Form