Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के 4471 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें Fresher और Ex-ITI दोनों के लिए अलग-अलग पद रखे गए हैं। योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 से 27 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए चयन 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

इस भर्ती में Fitter, Electrician, Welder, COPA, Carpenter, Painter, Draughtsman, Mechanic सहित कई ट्रेड शामिल हैं। ध्यान रहे, यह अप्रेंटिस ट्रेनिंग है, नियमित नौकरी नहीं है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी की गारंटी नहीं है।

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थादक्षिण रेलवे
पद का नामअप्रेंटिस
विज्ञापन संख्या01/2026
कुल पद4471
आवेदन शुरू28 अगस्त 2026
अंतिम तिथि27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
चयनमेरिट के आधार पर
नौकरी स्थानदक्षिण रेलवे के संबंधित मंडल/वर्कशॉप

महत्वपूर्ण तारीख

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी28 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू28 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख27 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे
दस्तावेज जांच के लिए सूची15 अक्टूबर 2026 संभावित

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹100/-
SC / ST / PwBD / महिलाकोई शुल्क नहीं
भुगतानऑनलाइन

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए।

  • Fresher: अधिकतम 22 वर्ष
  • Ex-ITI: अधिकतम 24 वर्ष
  • MLT: अधिकतम 24 वर्ष
  • OBC को 3 वर्ष
  • SC/ST को 5 वर्ष
  • PwBD को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

पद और योग्यता

पद / ट्रेडपदयोग्यता
Fitter, Painter, WelderFresher के 80 पद + Ex-ITI में कई पद10वीं पास, कम से कम 50% अंक
Medical Laboratory Technician2012वीं पास, कम से कम 50% अंक, Physics, Chemistry और Biology
Fitter, Machinist, MMV, Turner, Diesel Mechanic, Carpenter, Painter, Welder, Wireman, Plumber आदिEx-ITI10वीं में 50% अंक + संबंधित ट्रेड में ITI
ElectricianEx-ITI10वीं में 50% अंक + Science विषय + संबंधित ITI
Electronics MechanicEx-ITI10वीं में 50% अंक + Physics, Chemistry और Maths + संबंधित ITI
COPA/PASSAEx-ITI10वीं में 50% अंक + COPA का संबंधित प्रमाणपत्र
Stenographer (English) / Secretarial AssistantEx-ITI12वीं पास + संबंधित ITI
ICTSMEx-ITI10वीं पास + संबंधित ITI

SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 10वीं में 50% अंक की शर्त लागू नहीं है

कुल पद

  • Fresher – 163 पद
  • Ex-ITI – 4308 पद
  • कुल – 4471 पद

Ex-ITI के 4308 पदों में दक्षिण रेलवे के अलग-अलग मंडल और वर्कशॉप में Fitter, Electrician, Welder, COPA, Carpenter, Draughtsman Civil, Mechanic सहित अनेक ट्रेड हैं।

स्टाइपेंड

उम्मीदवारहर महीने स्टाइपेंड
Fresher – 10वीं₹8,200/-
Fresher – 12वीं₹9,600/-
Ex-ITI₹9,600/-

दूसरे वर्ष में स्टाइपेंड में 10% और तीसरे वर्ष में 15% की बढ़ोतरी का प्रावधान है।

ट्रेनिंग की अवधि

  • Welder: 1 वर्ष 3 महीने
  • Fitter और Painter: 2 वर्ष
  • MLT: 1 वर्ष 3 महीने
  • Ex-ITI: ITI के अनुसार ट्रेनिंग अवधि में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं/12वीं और ITI के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Fresher: 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट।
Ex-ITI: 10वीं और ITI के अंकों को बराबर महत्व देकर मेरिट।
MLT: 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट।

कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती में केवल दक्षिण रेलवे के निर्धारित क्षेत्र में रहने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इनमें पूरा तमिलनाडु, पूरा केरल, पूरा पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के SPSR Nellore और Chittoor तथा कर्नाटक का Dakshina Kannada जिला शामिल है।

आवेदन कैसे करें?

  • दक्षिण रेलवे की वेबसाइट पर जाएं।
  • News & Updates → Personnel Branch Information में जाएं।
  • अप्रेंटिस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ITI प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • जहां शुल्क लागू है, वहां ₹100/- ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसकी रसीद/प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Important Links

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस नोटिफिकेशनNotification PDF
ऑनलाइन आवेदनApply Online
ऑफिशियल वेबसाइटSouthern Railway