MP Free Laptop Scheme 2026: मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 1 सितंबर 2026 को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के 1.21 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 प्रति विद्यार्थी की राशि ट्रांसफर की है।

इस योजना के तहत इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। इस बार करीब 1.21 लाख विद्यार्थी योजना के लिए पात्र बने हैं।

MP Free Laptop Scheme 2026 की मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
योजना का नामप्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
राज्यमध्य प्रदेश
लाभ₹25,000
किसके लिए12वीं के मेधावी विद्यार्थी
जरूरी अंक75% या उससे अधिक
इस साल लाभार्थी1.21 लाख से अधिक
राशिDBT के माध्यम से बैंक खाते में
राशि जारी01 सितंबर 2026

किसे मिले ₹25,000?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की सहायता दी गई है।

पिछले साल करीब 92 हजार विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिला था, जबकि इस बार लाभ लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 1.21 लाख से अधिक हो गई है।

खाते में पैसा कैसे चेक करें?

  • अगर आप भी इस योजना के पात्र विद्यार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि ₹25,000 आपके खाते में आए हैं या नहीं, तो आपको अलग से कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
  • जिस बैंक खाते की जानकारी स्कूल में दी गई थी और जो आधार से लिंक है, उसी खाते में सरकार की तरफ से DBT के माध्यम से ₹25,000 भेजे गए हैं।
  • इसलिए सबसे पहले अपना आधार से लिंक बैंक खाता चेक करें।

इस बार 1.21 लाख से ज्यादा छात्रों को लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किए। सरकार के अनुसार पिछले साल करीब 92 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि दी गई थी। इस बार यह संख्या बढ़कर 1.21 लाख से ज्यादा हो गई है।

सरकार की ओर से बताया गया कि पिछले ढाई साल में करीब पौने 3 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि दी गई है। वहीं योजना के शुरू होने से अब तक करीब 6.5 लाख विद्यार्थियों को ₹1,620 करोड़ की राशि दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने छात्रों को सफलता मिलने पर घमंड न करने और असफलता आने पर निराश न होने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी अपनी सफलता को सिर पर न चढ़ने दें और असफलता को दिल पर न लें। हर परिस्थिति में सामान्य रहकर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा इंसान केवल कागज पर मिले नंबरों से नहीं, बल्कि अच्छे मन से बनता है।