SSC CHSL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से Lower Divisional Clerk (LDC)/Junior Secretariat Assistant (JSA), Data Entry Operator (DEO) और DEO Grade ‘A’ के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में लगभग 2536 पद हैं।

SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 रखी गई है। Tier-I और Tier-II परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी।

Overview

जानकारीविवरण
भर्ती संगठनकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामCombined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2026
पद का नामLDC/JSA, DEO, DEO Grade ‘A’
कुल पदलगभग 2536
वेतनमान₹19,900 – ₹92,300 तक
नोटिफिकेशन जारी07 सितंबर 2026
आवेदन मोडOnline
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू07 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की अवधि14 से 16 अक्टूबर 2026
Tier-I परीक्षाबाद में जारी होगी
Tier-II परीक्षाबाद में जारी होगी

Application Fees

श्रेणीशुल्क
सामान्य अभ्यर्थी₹100
महिला अभ्यर्थीशुल्क नहीं
SC / ST / PwBD / ESMशुल्क नहीं
भुगतान का माध्यमOnline

आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला अभ्यर्थियों तथा SC, ST, PwBD और पात्र Ex-Servicemen अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।

Age Limit, Vacancy Details, and Qualification

Age Limit: SSC CHSL 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
LDC / JSAपदों की संख्या विभागों द्वारा निर्धारित12वीं पास
DEO / DEO Grade ‘A’पदों की संख्या विभागों द्वारा निर्धारित12वीं पास
DEO / DEO Grade ‘A’ – कुछ निर्धारित विभागपदों की संख्या विभागों द्वारा निर्धारित12वीं विज्ञान वर्ग में गणित विषय के साथ

LDC/JSA और अधिकांश DEO/DEO Grade ‘A’ पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं Consumer Affairs, Food & Public Distribution, SSC और Ministry of Culture के अंतर्गत निर्धारित DEO/DEO Grade ‘A’ पदों के लिए 12वीं विज्ञान वर्ग में गणित विषय के साथ पास होना जरूरी है। योग्यता 07 अक्टूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

SSC CHSL Recruitment 2026 Selection Process

SSC CHSL 2026 में चयन प्रक्रिया निम्न चरणों के माध्यम से होगी:

  • Tier-I परीक्षा
  • Tier-II परीक्षा
  • Computer Knowledge Test
  • Skill Test / Typing Test
  • Document Verification

Tier-II के Section-III और Section-IV Qualifying Nature के होंगे। DEO के लिए Skill Test और LDC/JSA के लिए Typing Test जरूरी होगा। अंतिम चयन Tier-II में प्रदर्शन और पदों की पसंद के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply for SSC CHSL Recruitment 2026

SSC CHSL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • नए वेबसाइट पर One-Time Registration (OTR) करें।
  • Login करके Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 के Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और निर्धारित फोटो/हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करें।
  • यदि शुल्क लागू है तो ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को जांचकर Final Submit करें।
  • आवेदन की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

Important Links

SSC CHSL Recruitment 2026 NotificationNotification
SSC CHSL Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now