हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की। राशि जारी करने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को करोड़ों रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहनों-बेटियों के बैंक खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है।
उन्होंने बताया कि अब तक योजना की 11 किस्तों के माध्यम से लाभार्थियों को कुल 2,254 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।
इन योजनाओं के तहत भी जारी हुई राशि
सरकार की ओर से अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी करोड़ों रुपये की राशि जारी की गई है।
- उद्योगों के लिए: 20 लाभार्थियों को 153.45 करोड़ रुपये
- हर घर गृहिणी योजना: 5 लाख लाभार्थियों को 19.68 करोड़ रुपये
- भावांतर भरपाई योजना: 49.89 करोड़ रुपये
- दयालु स्कीम: 4,520 लाभार्थियों को 168.13 करोड़ रुपये
इस तरह प्रदेश की अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में DBT के जरिए आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है।
लाभार्थियों को सीधे खाते में मिली राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे पहुंचाने के लिए DBT व्यवस्था के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही है। इससे लाभार्थियों को सरकारी सहायता प्राप्त करने में आसानी होती है और राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है।
Important Links
| Kist Status Check Link | Click Here |
