PM Kisan 24th Installment: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि किसानों के खाते में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। 24वीं किस्त का पैसा कब जारी होगा, आईए जानते है।

24वीं किस्त कब आएगी

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब ट्रांसफर होगी, इसको लेकर अभी केंद्र सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक किसानों के खाते में किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह समय किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दौरान धान की कटाई, गेहूं की बुआई और आलू की खेती का सीजन शुरू होता है।

PM Kisan Application Process

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए:

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Rural Farmer Registration या Urban Farmer Registration में से उचित विकल्प चुनें।
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी भरें।
  • अपने राज्य की जानकारी और Captcha Code दर्ज करें।
  • सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद OTP Verification करें।
  • आपके Registered Mobile Number पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापित करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें

अगर आप जानना चाहते हैं कि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, तो इस तरह चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी किसान Registration Details दर्ज करें।
  • Registered Mobile Number और Captcha Code भरें।
  • इसके बाद OTP Verification करें।
  • अब आपकी Beneficiary Status की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

अब तक 23 किस्त का पैसा भेजा जा चुका है

केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। अब तक योग्य किसानों के खाते में 23 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। आखिरी किस्त का पैसा जून महीने में ट्रांसफर किया गया था।

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। यह राशि अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच किस्तों के रूप में भेजी जाती है।