हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट है। हरियाणा सरकार ने निगम के माध्यम से लगाए गए कर्मचारियों की सैलरी में 5% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई वेज रेट 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। इसके लिए HKRNL की तरफ से 28 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी उनके लेवल, जिले की कैटेगरी और काम के अनुभव के हिसाब से तय होगी। नीचे देखिए HKRN कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी।
HKRN Wage Rates 2026 Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| विभाग | Haryana Kaushal Rozgar Nigam Limited |
| अपडेट | HKRN कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी |
| सैलरी में बढ़ोतरी | 5% |
| लागू होने की तारीख | 1 जुलाई 2026 |
| वेतन का आधार | लेवल, जिला कैटेगरी और अनुभव |
| आधिकारिक पत्र की तारीख | 28 अक्टूबर 2026 |
HKRN कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी?
HKRNL की जारी रेट लिस्ट के अनुसार, कर्मचारियों की सैलरी तीन लेवल और तीन जिला कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है। अनुभव के आधार पर भी वेतन में अंतर रहेगा।
कैटेगरी-I जिलों में सैलरी
| लेवल | 0–5 साल अनुभव | 5–10 साल अनुभव | 10 साल से ज्यादा |
|---|---|---|---|
| Level-I | ₹21,950 | ₹24,150 | ₹26,340 |
| Level-II | ₹25,830 | ₹28,420 | ₹31,000 |
| Level-III | ₹26,570 | ₹29,230 | ₹31,890 |
कैटेगरी-II जिलों में सैलरी
| लेवल | 0–5 साल अनुभव | 5–10 साल अनुभव | 10 साल से ज्यादा |
|---|---|---|---|
| Level-I | ₹19,380 | ₹21,320 | ₹23,260 |
| Level-II | ₹23,160 | ₹25,480 | ₹27,800 |
| Level-III | ₹23,940 | ₹26,340 | ₹28,730 |
कैटेगरी-III जिलों में सैलरी
| लेवल | 0–5 साल अनुभव | 5–10 साल अनुभव | 10 साल से ज्यादा |
|---|---|---|---|
| Level-I | ₹17,910 | ₹19,700 | ₹21,500 |
| Level-II | ₹21,840 | ₹24,030 | ₹26,210 |
| Level-III | ₹22,530 | ₹24,790 | ₹27,040 |
HKRN की नई सैलरी कब से लागू होगी?
HKRNL के आधिकारिक पत्र के अनुसार, नई वेज रेट 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। सरकार ने लेवल-I से लेवल-III तक निगम के माध्यम से लगाए गए कर्मचारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस संबंध में पत्र में हरियाणा सरकार के वित्त विभाग की सहमति का भी उल्लेख किया गया है। विभाग को नई दरों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
HKRN कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा?
नई वेज रेट लागू होने से कर्मचारियों को उनके लेवल, जिले की कैटेगरी और अनुभव के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। अलग-अलग कैटेगरी के जिलों में वेतन की दर अलग रखी गई है, इसलिए सभी कर्मचारियों की सैलरी एक जैसी नहीं होगी।
Important Links
| HKRNL Wage Rates 2026 Official Notice | यहां क्लिक करें |
| HKRN Official Website | Click Here |
FAQs
HKRN कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
हरियाणा सरकार ने HKRNL के माध्यम से लगाए गए कर्मचारियों की वेज रेट में 5% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
HKRN की नई सैलरी कब से लागू हुई है?
नई वेज रेट 1 जुलाई 2026 से लागू की गई हैं।
HKRN कर्मचारियों की सैलरी किन बातों पर निर्भर करेगी?
सैलरी कर्मचारी के लेवल, जिले की कैटेगरी और काम के अनुभव के अनुसार तय होगी।
HKRN की नई सैलरी लिस्ट कहां से देखें?
नई वेज रेट की जानकारी HKRNL द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में दी गई है। कर्मचारी अपने विभाग या संबंधित कार्यालय से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।






