Lado Lakshmi Yojana 2.0: लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 लागू कर दी गई है। जिसके तहत गंभीर बीमारियों के लिए पेंशन ले रही महिलाओं को इस स्कीम के तहत अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना में तीन और नई श्रेणी जोड़ी गई है. ऐसे परिवार जिनकी चलाना इनकम 180000 रुपए तक है उन्हें भी स्कीम के तहत लाभ दिया जाएगा. इतना ही नहीं लाडो लक्ष्मी योजना और भी बड़े बदलाव हुए हैं जिसके तहत महिलाओं को हर महीने किस्त ₹2100 मिलकर ₹1100 की राशि मिलेगी. क्या पूरी अपडेट है चलिए जानते हैं.
Lado Lakshmi Yojana 2.0
लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 लागू की गई है जिसमे तीसरे और चौथी स्टेज के कैंसर, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और स्किल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को इस स्कीम के तहत लाभ दी जाएगा. अगर वह हरियाणा सरकार की गंभीर बीमारी वाली स्कीम से ₹3200 रुपए प्राप्त कर रही हैं तो उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अतिरिक्त ₹2100 रुपए की राशि मिलेगी.
लाडो लक्ष्मी योजना विस्तार
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1.80 लाख सालाना आय वाले परिवारों को भी आवेदन करने का मौका दे दिया गया है लेकिन उसमें तीन अलग श्रेणियां जोड़ी गई हैं। श्रेणियां के अनुसार पात्रता इस प्रकार से हैं;
पहली श्रेणी: ऐसे परिवार जिन परिवारों के बच्चे कक्षा 10वीं या 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं। उस बच्चों की माता को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
दूसरी श्रेणी: इस श्रेणी को हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को निपुण मिशन योजना के साथ जोड़ा है जिसका मतलब है कि अगर बच्चा कक्षा एक से कक्षा चार तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी हासिल करता है. यानी की वह बच्चा अच्छे से पढ़ना लिखना और गणित सीख जाता है तो उसकी माता को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा.
तीसरी श्रेणी: अगर कोई बच्चा कुपोषित या एनीमिनिया से ग्रस्त है और वह उस से रिकवर कर जाता है यानी कि वह ग्रीन जोन में आ जाता है तो उसे बच्चों की माता को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ दी जाएगा.
लाडो लक्ष्मी योजना किस्त मिलने में बदलाव
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 की राशि तो मिलेगी लेकिन एक साथ नहीं मिलेगी हर महीने लाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹1100 की राशि जारी होगी और शेष ₹1000 की राशि सरकार RD के रूप में जमा करेगी. यह राशि महिलाओं को ब्याज सहित दो या तीन वर्ष के बाद एक साथ दी जाएगी.