Haryana Anganwadi Recruitment 2026: हरियाणा में आंगनवाड़ी भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Haryana) ने राज्य में Anganwadi Worker और Anganwadi Helper के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती में कुल 7183 पद शामिल हैं, जिनमें 2638 पद Anganwadi Worker और 4545 पद Anganwadi Helper के हैं। भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी और आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। अलग-अलग जिलों की भर्ती सूचना जारी होने के बाद संबंधित जिले की पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।

Haryana Anganwadi Recruitment 2026 – Overview

  • भर्ती विभाग: Women & Child Development Department, Haryana
  • पद: Anganwadi Worker और Anganwadi Helper
  • कुल पद: 7183
  • Anganwadi Worker: 2638 पद
  • Anganwadi Helper: 4545 पद
  • नौकरी का स्थान: हरियाणा
  • आवेदन माध्यम: Offline
  • भर्ती स्तर: District Wise
  • चयन प्रक्रिया: Merit Based
  • लिखित परीक्षा: नहीं
  • इंटरव्यू: नहीं

Haryana Anganwadi Vacancy 2026

पद का नामकुल पदयोग्यता
Anganwadi Worker263812वीं पास
Anganwadi Helper454510वीं पास
कुल7183

Anganwadi Worker और Helper Salary

हरियाणा सरकार द्वारा वर्तमान में दिए जा रहे मानदेय के अनुसार:

पदमासिक मानदेय
Anganwadi Worker₹14,000
Anganwadi Helper₹7,500

मानदेय में भविष्य में सरकार के आदेश के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

Haryana Anganwadi Recruitment Eligibility

इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा उम्मीदवार का उसी ग्राम पंचायत/वार्ड का स्थायी निवासी होना जरूरी है, जहां के पद के लिए आवेदन किया जा रहा है।

Educational Qualification

Anganwadi Worker

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।

Anganwadi Helper

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
  • Age Calculation Date: 01 जुलाई 2026

विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा जिन महिलाओं के पति 70% या उससे अधिक दिव्यांग हैं, उन्हें नियमों के अनुसार 45 वर्ष तक आयु में छूट दी जाएगी।

Haryana Anganwadi Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और निर्धारित अतिरिक्त वेटेज के आधार पर तैयार की गई मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

Experience के Extra Marks

पहले Anganwadi Worker, Mini Anganwadi Worker, Anganwadi Helper या Creche Worker के रूप में काम कर चुकी महिलाओं को अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे।

अनुभवअतिरिक्त अंक
1 वर्ष से कम1 अंक
1 से 2 वर्ष2 अंक
2 से 3 वर्ष3 अंक
3 से 4 वर्ष4 अंक
4 से 5 वर्ष5 अंक
5 वर्ष से अधिकअधिकतम 5 अंक

Additional Qualification के अंक

Anganwadi Worker के लिए:

  • Graduation होने पर 3 अंक
  • Post Graduation होने पर 5 अंक

Anganwadi Helper के लिए:

  • 12वीं पास होने पर 3 अंक
  • Graduation होने पर 5 अंक

इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

जरूरी Documents

आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म/आयु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांग पति से संबंधित प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • Experience Certificate, यदि अतिरिक्त अंक का दावा किया जा रहा है
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Haryana Anganwadi Recruitment 2026 Apply कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन जिला स्तर पर ऑफलाइन किया जाएगा।

  • अपने जिले की Anganwadi भर्ती की official notification देखें।
  • संबंधित CDPO/WCD कार्यालय से Application Form प्राप्त करें।
  • Form में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी documents की self-attested copies लगाएं।
  • निर्धारित स्थान पर passport-size photograph लगाएं।
  • भरा हुआ आवेदन संबंधित CDPO/WCD कार्यालय में जमा करें।
  • आवेदन जमा करने की रसीद या Form की एक copy अपने पास रखें।

महत्वपूर्ण: अलग-अलग जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख और जमा करने का स्थान अलग हो सकता है। इसलिए अपने जिले की official notification जारी होने के बाद उसकी सभी शर्तें जरूर पढ़ें।

Important Links

DistrictVacancyApply DateNotificationApplication Form
Rewari (रेवाड़ी)45420-29 July 2026Click HereApplication Form
Panipat (पानीपत)1808-30 October 2026NotificationApplication form
Other DistrictSoonSoonSoon
Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I have been writing articles on Government Schemes, Education News, and Haryana Updates for the past four years. I enjoy sharing the latest updates and accurate information with readers to keep them informed and help them stay up to date with important news and developments.