CBSE Class 10th Phase 2 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Phase-II) में शामिल लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है और छात्र लगातार जानना चाहते हैं कि आखिर परिणाम कब जारी होगा। फिलहाल बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है।

इस वर्ष पहली बार लागू की गई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली के तहत मई 2026 में आयोजित दूसरी परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अंतिम मार्कशीट में दोनों परीक्षाओं में से बेहतर अंक (Best Score) का लाभ मिलेगा।

अभी तक बोर्ड ने नहीं की रिजल्ट डेट की घोषणा

सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर कई तरह की तारीखें और दावे किए जा रहे हैं, लेकिन CBSE ने अभी तक किसी भी तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।

इन वेबसाइटों पर सबसे पहले आएगा रिजल्ट

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in

क्या है Best Marks Policy?

CBSE ने इस वर्ष छात्रों को अपने अंक सुधारने का अवसर देने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा से बेहतर अंक दूसरी परीक्षा में प्राप्त करता है तो वही अंक अंतिम परिणाम में शामिल किए जाएंगे। यदि दूसरी परीक्षा में अंक कम आते हैं तो छात्र का पहले परीक्षा वाला बेहतर स्कोर सुरक्षित रहेगा। यानी अंतिम रिजल्ट में दोनों में से अधिक अंक ही जोड़े जाएंगे।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • Class 10 Phase-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

DigiLocker और UMANG से भी मिलेगी मार्कशीट

यदि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक रहता है, तो छात्र DigiLocker और UMANG App के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए आप हमारे WhatsApp चैनल के साथ भी जुड़ सकते है।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE के नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी और प्रैक्टिकल (जहां लागू हो) दोनों को मिलाकर पासिंग मानदंड तय किया जाएगा।