CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़ी जानकारी के अनुसार CBSE Class 12 Result 2026 मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जाएगा। लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इस वर्ष CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया गया और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 18 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है।

CBSE 12th Result 2026 कब आएगा?

फिलहाल बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अपडेट के अनुसार रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Event Date
CBSE 12th Exam Date 2026 17 February to 10 April 2026
CBSE 12th Result Date 2026 13 May 2026 Expected

CBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद “Senior Secondary School Examination (Class XII) 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। अब रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

इन प्लेटफॉर्म पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 केवल वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि DigiLocker, UMANG App, SMS और Parinam Sangam जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। DigiLocker के जरिए छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे, जो आधिकारिक रूप से मान्य होगी।

CBSE 12th Result 2026 Check Link-1 (Digilocker) Click Here
CBSE 12th Result 2026 Check Link-2 (Umang) Click Here
CBSE 12th Result 2026 Check Link-3 (CBSE) Click Here
WhatsApp Channel Join WhatsApp