Haryana Anganwadi Recruitment 2026: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Haryana) ने राज्य में आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी हेल्पर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत पूरे प्रदेश में 7183 पद भरे जाएंगे। भर्ती जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से होगी और आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

7183 पदों पर होगी भर्ती

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती में कुल 7183 पद शामिल हैं। इनमें—

  • आंगनवाड़ी वर्कर – 2638 पद
  • आंगनवाड़ी हेल्पर – 4545 पद

प्रत्येक जिले की अलग-अलग भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका का उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होना जरूरी है, जहां के पद के लिए आवेदन किया जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता

  • आंगनवाड़ी वर्कर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • आंगनवाड़ी हेल्पर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग पति वाली महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट और अतिरिक्त वेटेज अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट तैयार करते समय अभ्यर्थियों को अनुभव, उच्च शैक्षणिक योग्यता और विशेष श्रेणी के आधार पर अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे।

अतिरिक्त वेटेज

  • पूर्व आंगनवाड़ी अनुभव पर अधिकतम 5 अंक
  • वर्कर पद के लिए स्नातक पर 3 अंक, स्नातकोत्तर पर 5 अंक
  • हेल्पर पद के लिए 12वीं पर 3 अंक, स्नातक पर 5 अंक
  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को 10 अतिरिक्त अंक

कितना मिलेगा मानदेय?

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार—

  • आंगनवाड़ी वर्कर: लगभग ₹14,000 प्रति माह
  • आंगनवाड़ी हेल्पर: लगभग ₹7,500 प्रति माह

सरकार समय-समय पर मानदेय में संशोधन कर सकती है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक संबंधी दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक महिलाएं अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) / CDPO कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें। आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

भर्ती की प्रक्रिया जिला स्तर पर अलग-अलग संचालित की जाएगी। इसलिए आवेदन शुरू होने की तारीख, अंतिम तिथि और आवेदन जमा करने का स्थान प्रत्येक जिले की अलग अधिसूचना में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने जिले की आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही आवेदन करना होगा।

Important Links

DistrictVacancyApply DateNotification
Rewari (रेवाड़ी)45420-29 July 2026Click Here
Other DistrictSoonSoonSoon