हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं, किसानों, अंत्योदय परिवारों और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के तहत कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार पशुपालन, डेयरी, बकरी पालन, भेड़ पालन, सूअर पालन और मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी और आर्थिक सहायता दे रही है। खास बात यह है कि कई योजनाओं में 25% से लेकर 90% तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
इन योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन SARAL Portal के माध्यम से किए जाएंगे।
Haryana General Animal Loan Scheme 2026
हरियाणा सरकार की “Piggery, Sheep and Goat Unit Employment Scheme” के तहत सामान्य वर्ग ( General Caste) के बेरोजगार युवाओं और किसानों को पशुपालन यूनिट शुरू करने के लिए 25% सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना के तहत सूअर पालन यूनिट (10+1) पर अधिकतम ₹25,000 तक और भेड़ या बकरी पालन यूनिट (15+1) पर ₹24,500 तक की सहायता दी जाएगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पशुओं को रखने के लिए शेड या पर्याप्त स्थान होना जरूरी है। किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं रखी गई है।
Haryana SC Animal Loan Scheme 2026
अनुसूचित जाति (SC Caste) परिवारों के लिए सरकार ने विशेष योजना शुरू की है, जिसमें 50% से 90% तक सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना के तहत डेयरी यूनिट (2-3 दुधारू पशु) पर ₹1.5 लाख तक की सहायता मिलेगी। वहीं सूअर पालन यूनिट पर ₹50,000 और भेड़/बकरी पालन यूनिट पर ₹88,200 तक की सहायता दी जाएगी।
इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार व्यक्ति उठा सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पशुओं के लिए स्थान उपलब्ध होना जरूरी है।
Haryana Cattle and Murrah Development Yojana 2026
हरियाणा सरकार देसी गाय और मुर्रा भैंसों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। योजना के तहत अधिक दूध देने वाली मुर्रा भैंसों पर ₹20,000 से ₹40,000 तक और हरियाणा, साहीवाल एवं बेलाही नस्ल की गायों पर ₹5,000 से ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए पशु का बीमा होना और कान में टैग नंबर होना अनिवार्य है। योजना के तहत प्रति परिवार अधिकतम दो दुधारू पशु ही पात्र होंगे।
Haryana Murgi Palan Farm Yojana 2026
हरियाणा सरकार गरीब परिवारों और छोटे किसानों को मुर्गी पालन के लिए मुफ्त सहायता भी दे रही है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 10 दिन के 50 चूजे, दो फीडर और दो पानी के ड्रिंकर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की आय बढ़ाना और पोषण स्तर में सुधार करना है। इसके लिए कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
इन योजनाओं के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:
- परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (SC योजना के लिए)
- पशु का टैग नंबर और इंश्योरेंस (डेयरी योजना के लिए)
- बैंक NOC
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार SARAL Portal पर जाकर संबंधित योजना सर्च करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं के नाम इस प्रकार से हैं:
| General Animal Loan Scheme Apply के लिए सरल पोर्टल लॉगिन करने के बाद सर्च करें: | Scheme for Providing Employment Opportunities by Establishment Piggery Sheep and Goat Unit-General |
| SC Animal Loan Scheme Apply के लिए सरल पोर्टल लॉगिन करने के बाद सर्च करें: | Scheme for Providing Employment Opportunities for Scheduled Castes |
| Cattle and Murrah Development Yojana Apply के लिए सरल पोर्टल लॉगिन करने के बाद सर्च करें: | Scheme for Conservation and Development of Indigenous Cattle and Murrah Development |
| Murgi Palan Farm Yojana Apply के लिए सरल पोर्टल लॉगिन करने के बाद सर्च करें: | Scheme for the Establishment of Backyard Poultry Units |
| Important Links | |
|---|---|
| Apply Online | Click Here |
| Notification & NOC Form | Click Here |
| WhatsApp Channel | Join WhatsApp |
