हरियाणा के युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार और कौशल विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि Common Eligibility Test (CET) पास करने वाले 5 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं को 1 नवंबर 2026 से सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर महीने 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ‘विकसित भारत विजन-2047’ के तहत आयोजित रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक में की।
1 नवंबर से मिलेगा सक्षम युवा योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कराए गए सर्वे के अनुसार 5,40,428 CET पास युवाओं की पहचान की गई है। इन युवाओं को 1 नवंबर 2026 से सक्षम युवा योजना के तहत जोड़ा जाएगा। यदि किसी युवक या युवती को दो वर्ष के भीतर स्थायी रोजगार नहीं मिलता, तो उन्हें योजना के तहत निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक महीने 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा।
AI, Robotics और Drone Technology की मिलेगी ट्रेनिंग
हरियाणा सरकार युवाओं को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए करनाल, पंचकूला और पानीपत में AI, Robotics और Drone Technology Training Centre स्थापित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं पर सरकार लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इसके अलावा पंचकूला और गुरुग्राम को वैश्विक स्तर के AI Hub के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई गई है, ताकि युवाओं को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें।
स्किल प्रतियोगिता में पदक जीतने वालों को मिलेगा इनाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता के लिए चयनित हरियाणा के 5 प्रतिभागियों को यदि पदक मिलता है, तो उन्हें 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
Haryana CET Pass Rs 9000 Scheme Notification
नए स्किल सेंटर और एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर बनेंगे
युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई नए संस्थान भी स्थापित करेगी।
- कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में State Art & Culture Skill Faculty Training Centre बनाया जाएगा।
- फतेहाबाद, सुल्तानपुर और अन्तेड़ी में नए Entrepreneurship Development Centre स्थापित किए जाएंगे।
- आईटीआई और स्किल से जुड़े सभी रिकॉर्ड के लिए AI आधारित डिजिटल पोर्टल तैयार किया जाएगा।
हर ब्लॉक में बनेगी ITI
सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में आईटीआई उपलब्ध कराना है। वर्तमान में 143 में से 117 ब्लॉकों में आईटीआई संचालित हैं, जबकि चरखी दादरी और पिल्लूखेड़ा सहित कई स्थानों पर नई आईटीआई का निर्माण कार्य जारी है।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
सरकार की इस नई पहल से CET पास लाखों युवाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ रोजगार और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का भी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में AI, रोबोटिक्स और ड्रोन जैसी नई तकनीकों में प्रशिक्षित युवा देश और विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
