Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026: हरियाणा सरकार ने कपास किसानों के लिए बड़ी योजना शुरू की है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन फसलें (कपास) योजना के तहत किसानों को कपास की खेती पर अलग-अलग प्रकार की सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का फायदा हरियाणा के चयनित जिलों के किसान उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और किसान 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सरकार का उद्देश्य कपास उत्पादन बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। योजना के तहत प्रदर्शन प्लांट, अंतर फसल और पौध संरक्षण जैसी गतिविधियों पर अनुदान दिया जाएगा।

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन फसलें (कपास)
विभाग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा
लाभार्थी कपास किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन शुरू 25 मई 2026
अंतिम तिथि 21 जून 2026
राज्य हरियाणा

किसानों को कितना मिलेगा अनुदान

सरकार द्वारा कपास किसानों को अलग-अलग गतिविधियों पर प्रति एकड़ सहायता राशि दी जाएगी।

घटक सहायता राशि
FLD व ICM प्रदर्शन ₹3200 प्रति एकड़
देसी व ELS Cotton प्रदर्शन ₹3600 प्रति एकड़
अंतर फसल प्रदर्शन ₹3200 प्रति एकड़
HDPS परीक्षण ₹4000 प्रति एकड़

पौध संरक्षण पर भी मिलेगी सब्सिडी

किसानों को पौध संरक्षण सामग्री पर भी अनुदान दिया जाएगा।

घटक सहायता
IPM / PP रसायन / जैव-कीटनाशक लागत का 50% या ₹200 प्रति एकड़

किन जिलों में लागू है योजना

यह योजना हरियाणा के कई जिलों में लागू की गई है।

  • हिसार
  • सिरसा
  • फतेहाबाद
  • भिवानी
  • जींद
  • रेवाड़ी
  • झज्जर
  • रोहतक
  • पलवल
  • नारनोल
  • चरखी दादरी

जरूरी बातें

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • अधिकतम 2.5 एकड़ तक लाभ मिलेगा।
  • कृषि सामग्री अधिकृत विक्रेता से खरीदनी होगी।
  • खरीद की रसीद पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
  • SC, महिला, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 20% लाभ आरक्षित है।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • बैंक खाता
  • जमीन दस्तावेज
  • फसल पंजीकरण
  • खरीद की रसीद
  • मोबाइल नंबर

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जाएं।
  • कपास फसल का पंजीकरण करें।
  • जरूरी जानकारी भरें।
  • दस्तावेज और रसीद अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Important Links

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 Notification Notification
Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 Apply Online Apply Online