Haryana Water Tank Subsidy Yojana 2026: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा वाटर टैंक स्कीम 2026 के आवेदन शुरू कर दिए है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में डिग्गी यानी पानी की टंकी बनाकर बारिश के पानी को स्टोर कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर सिंचाई के लिए उसका उपयोग कर पाएंगे। खास बात यह है कि सरकार इस योजना में भारी सब्सिडी भी दे रही है, जिससे किसानों को काफी आर्थिक राहत मिलेगी।
Haryana Water Tank Subsidy Yojana 2026
इस योजना के तहत अकेले आवेदन करने वाले किसान को डिग्गी बनाने पर 70 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी, जबकि 4 या उससे अधिक किसानों के समूह को 85 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, यदि किसान डिग्गी पर सोलर पैनल लगवाते हैं तो उस पर भी 70 प्रतिशत तक की अलग से सब्सिडी दी जाएगी। इस तरह किसान पानी और बिजली दोनों की समस्या को एक साथ हल कर सकते हैं।
हरियाणा वाटर टैंक स्कीम पात्रता
योजना के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। सिंगल किसान के पास कम से कम 5 एकड़ जमीन होना जरूरी है, जबकि समूह में आवेदन करने के लिए 4 या उससे अधिक किसानों का होना और कुल 5 एकड़ जमीन होना आवश्यक है। जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है, वे केवल समूह में ही आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा वाटर टैंक स्कीम आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसे MICADA पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अपने आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और खेत के लोकेशन यानी लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड की जानकारी तैयार रखनी होगी। आवेदन भरने के लिए किसान नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आसानी से फॉर्म भरवा सकते हैं और सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
Important Links
| Apply Online | Click Here |
| WhatsApp Channel | Join WhatsApp |

