हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट जारी होने की तिथि के बारे में जानकारी दी है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार करें छात्रों का इंतजार इसी सप्ताह समाप्त होने वाला है।
इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गई थीं। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित हुई थी, जबकि दूसरी परीक्षा 21 अप्रैल से 1 मई 2026 तक करवाई गई। बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है और उत्तर पुस्तिकाओं की दो बार जांच की जा रही है ताकि परिणाम में किसी प्रकार की गलती न रहे।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस बार सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा में लगभग 3,70,663 छात्र शामिल हुए थे, जबकि सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में करीब 2,95,478 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। बोर्ड द्वारा सभी कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है और अब रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है।
कब होगा रिजल्ट जारी?
बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 14 मई 2026 को और 10वीं कक्षा का रिजल्ट 17 मई 2026 को घोषित किया जाएगा। लाखों छात्र लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द खत्म होने वाला है।
ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट
HBSE 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटल मार्कशीट की व्यवस्था भी की जाएगी।
कैसे चेक करें HBSE Result 2026?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां HBSE 10th Result 2026 या HBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।
Check Latest News: Click here

