अगर आपके घर में LPG गैस कनेक्शन है और आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो यह काम समय रहते पूरा कर लें। LPG ग्राहकों को 16 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरी करने अंतिम तिथि जारी की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त 26 कर दिया गया है। इसके बाद जिन ग्राहकों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उन्हें LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी लेने में परेशानी हो सकती है।
अगर आपके कनेक्शन की भी e-KYC नहीं हुई है तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें। खास बात यह है कि इसके लिए आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे e-KYC की जा सकती है।
LPG e-KYC 2026 की मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| e-KYC | LPG कनेक्शन के लिए जरूरी |
| अंतिम तारीख | 23 अगस्त 2026 |
| e-KYC का तरीका | ऑनलाइन / डिलीवरी के समय |
| मोबाइल से प्रक्रिया | उपलब्ध |
| वेबसाइट से प्रक्रिया | उपलब्ध |
| गैस एजेंसी | जरूरत पड़ने पर |
मोबाइल से घर बैठे LPG e-KYC करें
- अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक ऐप के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में अपनी LPG गैस कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से ऐप में लॉगिन करें।
- अब अपने मोबाइल में Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। इसी के जरिए आधार आधारित फेस वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- इसके बाद गैस कंपनी की ऐप में Profile सेक्शन में जाएं और वहां e-KYC / Re-KYC के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल का कैमरा खुलेगा। अपने चेहरे को सही रोशनी में रखें और बताए गए तरीके से फेस वेरिफिकेशन पूरा करें। इस दौरान पलकें झपकाने के लिए कहा जा सकता है।
- फेस वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके जरूरी जानकारी पूरी करें और आवेदन सबमिट कर दें।
- इस तरह आपकी LPG e-KYC पूरी हो जाएगी।
वेबसाइट से LPG e-KYC कैसे करें?
अगर आप ऐप के जरिए e-KYC नहीं करना चाहते हैं तो वेबसाइट से भी यह काम किया जा सकता है।
- सबसे पहले mylpg.in या अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- mylpg.in पर अपनी गैस कंपनी का चयन करें।
- अब अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद Service या Dashboard में जाएं।
- यहां Check e-KYC Status या Submit e-KYC का विकल्प चुनें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
- अपनी जानकारी चेक करें और प्रक्रिया को सबमिट कर दें।
- इसके बाद e-KYC का स्टेटस चेक कर लें।
डिलीवरी बॉय से भी करवा सकते हैं e-KYC
अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो भी आप e-KYC पूरी कर सकते हैं। LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी बॉय से e-KYC करवाने के लिए कह सकते हैं।
डिलीवरी कर्मचारी POS मशीन या मोबाइल ऐप की मदद से आपकी e-KYC पूरी कर सकता है। इस तरह आपको अलग से गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
e-KYC के लिए क्या चाहिए?
LPG e-KYC करवाते समय कुछ जरूरी चीजें अपने पास रखें।
- LPG कनेक्शन की जानकारी
- आधार कार्ड
- LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर
- OTP के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर
- मोबाइल से e-KYC करने पर स्मार्टफोन
मोबाइल नंबर बदल गया है तो क्या करें?
अगर LPG कनेक्शन में दर्ज मोबाइल नंबर बदल चुका है या आधार कार्ड की जानकारी में कोई गड़बड़ी है, तो ऑनलाइन e-KYC करने में परेशानी आ सकती है।
ऐसी स्थिति में आपको अपनी नजदीकी LPG गैस एजेंसी पर जाकर मोबाइल नंबर या आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट करवानी होगी। जानकारी सही होने के बाद e-KYC पूरी की जा सकती है।
अब 23 अगस्त से पहले जरूर करवा लें e-KYC
LPG ग्राहकों को 23 अगस्त 2026 तक का ई केवाईसी करवाने का समय दिया गया है जो कि पहले 16 अगस्त 2026 रखा गया था। अगर किसी ने अभी तक एक केवाईसी नहीं करवाई है तो जल्द से जल्द ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
आप अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल ऐप, वेबसाइट या सिलेंडर की डिलीवरी के समय e-KYC पूरी कर सकते हैं। समय पर e-KYC करवाने से आगे LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।

