हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। बोर्ड ने जानकारी दी है कि 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा का परिणाम अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना Score Card और क्वालिफाई स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

HTET Result 2026 Latest Update

HTET परीक्षा की उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड ने रिजल्ट तैयार कर लिया है। अब परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को HTET Eligibility Certificate प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग हरियाणा में शिक्षक भर्ती के लिए किया जा सकेगा।

परीक्षा की मुख्य जानकारी

  • परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड: Board of School Education Haryana (BSEH)
  • परीक्षा का नाम: Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2025
  • विज्ञापन संख्या: HTET 2025
  • परीक्षा तिथि: 4 एवं 5 जुलाई 2026
  • रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि: अगस्त 2026 का पहला सप्ताह
  • आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2026
  • Exam City Slip: 25 जून 2026
  • PGT एडमिट कार्ड: 1 जुलाई 2026
  • PRT/TGT एडमिट कार्ड: 2 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि: 4 और 5 जुलाई 2026
  • ऑफिशियल आंसर की: 6 जुलाई 2026
  • आंसर की पर आपत्ति: 6 से 9 जुलाई 2026
  • रिजल्ट: अगस्त 2026 का पहला सप्ताह

शैक्षणिक योग्यता

  • PRT (Level-I): 12वीं पास + D.Ed.
  • TGT (Level-II): स्नातक + B.Ed.
  • PGT (Level-III): पोस्ट ग्रेजुएट + B.Ed.

HTET Result 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर HTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number / Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • Score Card डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

HTET 2026 Qualifying Marks

बोर्ड द्वारा निर्धारित पात्रता अंकों के अनुसार—

  • सामान्य वर्ग: 60% अंक
  • SC / ST / OBC वर्ग: 55% अंक (राज्य के नियमों के अनुसार)

Important links

HTET Result 2026 Check Linkजल्द जारी होगा