HVPNL Apprentice Recruitment 2026: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) ने Apprentices Act, 1961 के तहत अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से स्टेनोग्राफर (इंग्लिश), ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और लाइनमैन ट्रेड में कुल 114 अप्रेंटिस लगाए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 04 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के बिना केवल ITI में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

HVPNL Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभागHaryana Vidyut Prasaran Nigam Limited (HVPNL)
भर्ती का नामHVPNL Apprentice Recruitment 2026
कुल पद114
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू04 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
चयन प्रक्रियाITI मेरिट के आधार पर
प्रशिक्षणApprentices Act, 1961 के अनुसार

HVPNL Apprentice Recruitment 2026 Latest Update

HVPNL हिसार ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को Apprentices Act, 1961 के नियमों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित स्टाइपेंड भी मिलेगा। आवेदन केवल Apprenticeship India Portal के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

ट्रेड वाइज वैकेंसी

ट्रेडपद
Stenographer (English)7
Draughtsman (Civil)7
Lineman100
कुल पद114

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI पास प्रमाण पत्र (मार्कशीट सहित) होना चाहिए। आवेदन करते समय ITI विभाग द्वारा जारी मूल मार्कशीट के अनुसार ही जानकारी भरनी होगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 04 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 14 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)

निर्धारित तिथि से पहले या अंतिम तिथि के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन ITI मार्कशीट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार करके किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे—

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार नंबर या वैध पहचान पत्र (वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • ITI पास प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले Apprenticeship India पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी Apprentice Profile को 100% Complete करें।
  • संबंधित ट्रेड का चयन करके ऑनलाइन आवेदन करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Links

HVPNL Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
HVPNL Apprentice Recruitment 2026 NotificationNotification