इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. इस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की जा चुकी है और पहली सूची के उम्मीदवारों की प्रक्रिया 23 मार्च तक पूरी हो चुकी है. अब जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया था, वे सभी दूसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार GDS 2nd Merit List अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है. जैसे ही यह लिस्ट जारी होगी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने राज्य की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकेंगे.

कितने पदों पर हो रही है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों को भरा जा रहा है. इसमें Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak जैसे पद शामिल हैं. यह भर्ती पूरे देश में आयोजित की जा रही है, जिससे लाखों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है.

GDS 2nd Merit List 2026 Date

Event Date
Registration 31 Jan- 14 Feb 2026
Apply Online 2-16 Feb 2026
Edit Form 18-19 Feb 2026
1st Merit List 6 March 2026
2nd Merit List 10 April 2026

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित रखी गई है. उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जा रहा है. इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाता, इसलिए मेरिट लिस्ट का महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन जरूरी

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी और निर्धारित समय के अंदर इसे पूरा करना जरूरी होगा. यदि कोई उम्मीदवार समय पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.

मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें

अगर आप GDS 2nd मेरिट लिस्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा. वहां होम पेज पर GDS 2nd Merit List 2026 का लिंक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपने राज्य या सर्कल का चयन करना होगा. इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फाइल खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. भविष्य के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रखना जरूरी है.

GDS 2nd Merit List 2026 Check Link

Circle Name Download Link
Andhra Pradesh 2nd List
Assam 2nd List (Soon)
Bihar 2nd List
Chattisgarh 2nd List
Delhi 2nd List
Gujarat 2nd List
Haryana 2nd List
Himachal Pradesh 2nd List
Jammu kashmir 2nd List
Jharkhand 2nd List
Karnataka 2nd List
Kerala 2nd List (Soon)
Madhya Pradesh 2nd List
Maharashtra 2nd List
North East 2nd List
Odisha 2nd List
Punjab 2nd List
Rajasthan 2nd List
Tamilnadu 2nd List (Soon)
Telangana 2nd List
Uttar Pradesh 2nd List
Uttarakhand 2nd List
West Bengal 2nd List (Soon)