लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त का इंतजार करें महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। राज्य सरकार कल 15 जनवरी 2026 को इस साल की पहली किस्त जारी करने जा रही है। लाडली बहना योजना के तहत पहले लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि की जारी की जाती थी. जिसे नवंबर में बढ़कर ₹1500 कर दिया गया था. इस बार भी महिलाओं को 32वीं किस्त ₹1500 की राशि के रूप में मिलेगी.
Ladli Behna Yojana 32th installment
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव कल 15 जनवरी को नर्मदापुरम के बाबई माखन नगर से लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500- 1500 की राशि जारी करेंगे। लाडली बहन योजना का यह कार्यक्रम कल 1:30 बजे शुरू होगा. जिन भी महिलाओं ने लाडला लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन करवा रखा है और वह पात्रता को पूरा करते हैं तो उन्हें इस स्कीम का लाभ मिलेगा.
जिन भी महिलाओं ने अभी तक लाडली बहना योजना की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है. उन महिलाओं को 32वीं किस्त की ₹1500 की राशि मिलने में समस्या हो सकती है. राशि जारी होने के बाद महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने भुगतान की स्थिति चेक कर पाएंगी.
लाडली बहना योजना भुगतान की स्थिति कैसे देखें?
सबसे पहले लाडली बहना योजना ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं. अब अपना रजिस्टर नंबर दर्ज करें. ओटीपी प्राप्त कर दर्ज करें. अब भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब आपके सामने सभी भुगतान का विवरण आ जाएगा. इस तरह से आप लाडली बहना योजना की किस्त की स्थिति चेक कर सकती हैं.

Ladli Behna Yojana 32th installment