लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट है। अगर किसी महिला को एक या दो कि मिलने के बाद बंद हो गई है तो उन्हें पांच कार्य करने होंगे इसके बाद उन्हें फिर से किस्त का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा की महिलाओं को ₹2100 की राशि हर महीने दी जाती है।

लाडो लक्ष्मी योजना

लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को की गई थी. हरियाणा सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप लॉन्च कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे. उस दौरान बहुत सी महिलाओं ने मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन किया. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की राशि मिलना शुरू हुई. बाद में उन आवेदनों की फिर से जांच की गई तो बहुत से आवेदनों में कमी पाई गई. जिस कारण से उन महिलाओं की किस्त रोकी गई.

किस्त रुकने के मुख्य कारण: जन्मतिथि वेरीफाई ना होना, फैमिली आईडी से बैंक खाता लिंक ना होना, बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर लिंक ना होना, आधार कार्ड अपडेट अधिक पुराना होना (जिसमें अब तक कोई भी अपडेट ना किया हो), परिवार पहचान पत्र पुराना जिसमें किस तरह की कोई अपडेट नहीं की हो, इसके अलावा बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव ना होना, आदि.

इन कामों को तुरंत करें ठीक

रुकी हुई किस्त का लाभ लेने के लिए इन सभी कार्यों को तुरंत से पूरा करें. सबसे पहले जन्म तिथि को फैमिली आईडी में वेरीफाई करवा, फैमिली आईडी में वही बैंक खाता जोड़ें जो अपने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करते समय दिया था, जो बैंक खाता जोड़ रहे हैं चेक करें कि उसका डीबीटी एक्टिव है या नहीं अगर नहीं है तो तुरंत एक्टिव करें, अगर आधार कार्ड अधिक पुराना है तो उसे अपडेट करायें.

परिवार पहचान पत्र को तुरंत अपडेट करायें, बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर लिंक अवश्य करायें, इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद लाभार्थी महिलाओं को फिर से राशि मिलना शुरू हो जाएगी.