Lado Lakshmi Yojana Pension ID Check: लाडो लक्ष्मी योजना की नई पेंशन आईडी जारी कर दी गई है. जिन भी लाभार्थियों ने नए आवेदन किए थे या जिनकी अभी तक पेंशन आईडी नहीं आई थी अब वह अपनी पेंशन आईडी चेक कर सकते हैं सरकार की तरफ से नई पेंशन आईडी जारी की गई है. बता दें कि महीने के हर अंतिम सप्ताह में नई-नई पेंशन आईडी जारी की जाती हैं.
इसी के साथ जो भी महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लगातार लाभ ले रही है उन्हें भी महीने के अंत में और 10 तारीख से पहले पहले लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लीकेशन में जाकर लाइव यानी जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना होता है.
लाडो लक्ष्मी योजना
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को की गई थी. इस स्कीम के तहत हर पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की राशि दी जाती है. ₹1100 की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जारी होती है और ₹1000 की महिला के नाम पर एफडी की जाती है. लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप में जाकर ऑनलाइन घर बैठे आवेदन कर सकते हैं.
Lado Lakshmi Yojana Pension ID Check कैसे चेक करें?
लाडो लक्ष्मी योजना पेंशन आईडी आप इस तरह से चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले पेंशन हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम और गांव का नाम दर्ज कर सर्च पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने आपके गांव की पूरी लिस्ट आ जाएगी.
- इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
Aadhar Card से Lado Lakshmi Yojana Pension ID कैसे चेक करें?
- सबसे पहले पेंशन हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- अब आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देंगे आधार कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें जो भी कोड दिखाई दे रहा है वह कोड दर्ज करें और विवरण देखें विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी इसमें आप अपनी पेंशन आईडी चेक कर सकते हैं.
Important Links
| Lado Lakshmi Yojana Pension ID Check (List) | Click Here |
| Lado Lakshmi Yojana Pension ID Check (Aadhar Card ) | Click Here |
