Lado Laxmi Yojana 6th installment: लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक और बड़ी अपडेट आ गई है। लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवी किस्त जारी होने के बाद अब 6वीं किस्त भी जारी होने जा रही है। सरकार द्वारा जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने को लेकर मैसेज भेजना शुरू कर दिए गए हैं. अगर लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अगली किस्त का लाभ लेना है तो आपको प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा.
लेकिन बता दें कि फिलहाल लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लीकेशन में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने का कोई भी ऑप्शन नहीं है. अभी लोग परेशान है कि एसएमएस आने शुरू हो गए हैं लेकिन जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने का कोई भी ऑप्शन नहीं है तो इस स्थिति में क्या किया जाए तो चलिए जानते हैं.
लाडो लक्ष्मी योजना
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत फिलहाल सरकार द्वारा ₹1100 की राशि सीधे बैंक खाते में जारी की जा रही है और बाकी की ₹1000 की राशि महिला के नाम पर फिक्स डिपाजिट की जा रही है. अब तक महिलाओं को पांच किस्तों का लाभ मिल चुका है और अभी अप्रैल महीने में 6वीं किस्त जारी होनी है.
सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर आदेश जारी किए थे की जितनी भी सरकारी सामाजिक पेंशन स्कीम से उन सभी की राशि हर महीने 10 तारीख को जारी की जाएगी. इसका मतलब है कि अप्रैल महीने की 6वीं किस्त महिलाओं को 10 अप्रैल को मिल जाएगी.
जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कैसे करें?
किस जारी होने से पहले सरकार द्वारा जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने को लेकर एसएमएस भेजना शुरू कर दिए गए हैं लेकिन मोबाइल ऐप में ऐसा कोई ऑप्शन ही नहीं है तो इस स्थिति में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा या तो सरकार की तरफ से मोबाइल एप्लीकेशन को अपडेट किया जाएगा या फिर बिना जीवन प्रमाण पत्र के ही आपको किस्त का लाभ मिल जाएगा.
अगर हम पांचवी किस्त की बात करें तो उसमें भी बिना जीवन प्रमाण पत्र ही किस्त की राशि सभी महिलाओं के खाते में जारी कर दी गई थी. या तो सरकार की तरफ से यह परमानेंटली ऑप्शन बंद कर दिया गया है या फिर कोई तकनीक की समस्या हो सकती है.
जैसे कोई नहीं अपडेट आती है इस बारे में तो हम आपको व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से बता देंगे इसलिए आप हमारे साथ व्हाट्सएप ग्रुप में भी जुड़ सकते हैं,
